फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandit Channulal Mishra: ‘आपकी आवाज हमेशा अमर रहेगी’, शंकर महादेवन ने दी पंडित छन्नूलाल मिश्र को श्रद्धांजलि

Thu, 02 Oct 2025 12:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pandit Channulal Mishra Death: गुरुवार सुबह प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र के निधन की सूचना परिवार ने साझा की। इस खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गायक शंकर महादेवन ने छन्नूलाल मिश्र को श्रद्धांजलि दी है। 
 
विज्ञापन
दिवंगत पंडित छन्नूलाल मिश्र, गायक शंकर महादेवन - फोटो : इंस्टाग्राम@shankar.mahadevan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते शनिवार को पंडित छन्नूलाल मिश्र (89) को दिल का दौरा पड़ा था, परिवार ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन गुरुवार सुबह उनके निधन की सूचना बेटी द्वारा साझा की गई है। इस खबर से संगीत जगत की हस्तियां भी दुखी हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शंकर महादेवन ने पंडित छन्नूलाल मिश्र को श्रद्धांजलि दी है, संगीत जगत में उनके योगदान को याद किया है।  

शंकर महादेवन ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के योगदान को किया याद 

विज्ञापन

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में शंकर महादेवन ने लिखा, ‘बनारस में होली का संगीत अब पहले जैसा नहीं रहेगा। पंडित छन्नूलाल मिश्रा जी, आपके संगीत और प्यार के लिए शुक्रिया। आपकी आवाज हमेशा अमर रहेगी।’ इस पोस्ट पर कई संगीत प्रेमियों ने भी पंडित छन्नूलाल मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
 


 ये खबर भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Award: कब हुई सोनू निगम को मिले लता मंगेशकर अवॉर्ड की शुरुआत, जानें किन-किन गायकों को मिल चुका 

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पंडित छन्नूलाल मिश्र को श्रद्धांजलि दी है। संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती रहे छन्नूलाल मिश्र का अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। बताते चलें कि संगीत में योगदान के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, नौशाद पुरस्कार और यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने पंडित छन्नूलाल मिश्र को 2010 में पद्मभूषण और 2020 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया। वह संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप से भी अलंकृत किए गए थे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें