शनाया नहीं थीं पहली पसंद
निर्देशक संतोष सिंह ने बताया कि शनाया कपूर 'आंखों की गुस्ताखियां' के लिए पहली पसंद नहीं थीं, बल्कि उनकी जगह पर तारा सुतारिया और प्रतिभा रंता को लिया जाना था। निर्देशक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया 'फिल्म में लीड एक्ट्रेस को लिए जाने की अलग ही कहानी है। इस फिल्म के लिए पहले हम तारा सुतारिया और प्रतिभा रंता को लेना चाहते थे, लेकिन उनके पास वक्त नहीं था। इसके बाद हमने शनाया को लिया और वह इसके लिए राजी हो गईं।'
Nimrit Kaur Ahluwalia: ड्रोन अटैक के बीच होटल में फंस गई थीं निमृत, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच की आपबीती सुनाई
फिल्म के लिए शनाया ने की मेहनत
शनाया ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की। इसके बाद ऑडिशन के जरिए अपनी जगह पक्की की। उन्होंने इस रोल के लिए महीनों तक प्रशिक्षण लिया। निर्देशक ने बताया 'हमने उसके साथ चार महीने तक कार्यशालाएं कीं। शनाया ने एक एक्टिंग कोच के साथ भी काम किया। जब हमने शूटिंग शुरू की, तब तक उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी तरह याद थी।'
Shabana Azmi: शबाना आजमी ने पिता के साथ साझा की बचपन की तस्वीर, लिखी- भावुक पोस्ट
फिल्म के बारे में
आपको बता दें फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी 'द आइज हैव इट' पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शनाया एक थिएटर आर्टिस्ट की भूमिका निभाएंगी और विक्रांत फिल्म में एक अंधे संगीतकार की भूमिका निभाएंगे।
हाल ही में निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया और लिखा 'इस मानसून में सिर्फ गिरना नहीं है, बल्कि प्यार को महसूस करना है। आंखों की गुस्ताखियां। 11 जुलाई 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।'