शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म के जरिए संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
हिंडोले पर बैठे नजर आए विक्रांत-शनाया
‘आंखों की गुस्ताखियां’ में विक्रांत और शनाया की नई जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म के पहले पोस्टर में दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। जो दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री को दर्शाता है। पोस्टर में शनाया लाल, थाई-हाई स्लिट, चमकदार स्कर्ट और इसी रंग के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। जबकि विक्रांत मैसी कोट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे के सामने एक हिंडोले पर बैठे हैं और आसपास काफी रोशनी और चमक दिख रही है।