बॉलीवुड में एंट्री को तैयार एक और स्टारकिड शनाया कपूर, जो अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं और अनिल कपूर की भतीजी हैं। हालांकि, शनाया कपूर का डेब्यू अभी तक बॉलीवुड में हुआ भी नहीं है, लेकिन उनके पास सिर्फ एक नहीं बल्कि कई फिल्में हैं। जिनमें से किसी का टीजर जारी हो चुका है, तो किसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि किसी की शूटिंग चल रही है। बॉलीवुड में एंट्री से पहले शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब शनाया ने अपनी फिल्म ‘आंखो की गुस्ताखियां’ की शूटिंग के दौरान की एक थ्रोबैक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।
विक्रांत के साथ साइकिल पर बैठी नजर आईं शनाया
शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। शनाया अक्सर ही फिल्म की थ्रोबैक फोटोज अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। अब शनाया ने एक बार फिर फिल्म के सेट से एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शनाया फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के अपने लीड एक्टर विक्रांत मेसी के साथ एक साइकिल पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शनाया महरून कलर की जींस और ब्लैक जैकेट में नजर आ रही हैं, जबकि शनाया के पीछे साइकिल पर बैठे विक्रांत ब्लू जींस और ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं। विक्रांत अपनी पीठ पर एक बैग भी टांगे हुए हैं। तस्वीर को साझा करते हुए शनाया ने कैप्शन दिया है, “फ्रोजेन मेमोरीज” कुछ इमोजी के साथ शनाया कपूर ने हैशटैग में शॉर्ट में आंखों की गुस्ताखियां भी लिखा है।
यह खबर भी पढ़ें: Body Transformation: इन अभिनेताओं का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंक गए फैंस, किरदार में ढलने के लिए की हदें पार
‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग हो चुकी है पूरी
शनाया अपनी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। हालांकि, फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। शनाया अक्सर ही फिल्म से जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म को नहीं मिल रहे खरीदार, विशाल राणा के बनाए ‘प्रोजेक्ट’ में छंगाणी का भारी निवेश
इन फिल्मों में भी नजर आएंगी शनाया
आंखों की गुस्ताखियां के अलावा शनाया के खाते में दो और फिल्में भी हैं। जिनमें एक बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित ‘तू या मैं’ है जिसका टीजर पिछले दिनों रिलीज हुआ था। इसके अलावा शनाया निर्देशक शुजात सौदागर की एक फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं है।