मेंटल फोकस बना टूल
उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान मेंटल फोकस उनका सबसे बड़ा टूल बन गया। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि यह सब उस पल पर ध्यान देने से आसान हुआ। मैंने सोचा कि मैं शांत रहूं।। ज्यादा ना सोचूं। बस अपना बेस्ट दूं। वर्कशॉप में जो कुछ भी सीखा है उस पर ध्यान दूं और सेट पर इसका इस्तेमाल करूं।'
इन लोगों ने की मदद
शनाया कपूर ने बताया कि उन्हें फिल्म में एक्टिंग करने में निर्देशक बिजॉय नांबियार और एक्टिंग कोच अतुल ने बहुत मदद की। उन्होंने बताया कि आदर्श गौरव ने अभिनय में उनका बहुत साथ दिया।
कब रिलीज हुई फिल्म?
फिल्म 'तू या मैं' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव ने अहम किरदार निभाया है। इसके निर्देशक बिजॉय नांबियार हैं। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख रुपये से खाता खोला है।