फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tu Ya Main Teaser: प्यार और रोमांस के बीच आपकी चीखें निकाल देगा फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर, जानें कब होगी रिलीज

Tue, 11 Mar 2025 04:33 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tu Ya Main Teaser: बॉलीवुड की नई स्टारकिड शनाया कपूर की आगामी फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में शनाया के साथ आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर काफी रोचक है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास।

विज्ञापन
तू या मैं टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार शनाया कपूर की आगामी फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर आज जारी हो गया है। इस फिल्म में शनाया कपूर के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ स्टार आदर्श गौरव नजर आएंगे। यह सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म साल 2026 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

शनाया ने साझा किया टीजर

फिल्म के टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए शनाया ने लिखा, “प्यार, आतंक और ये साथ बहुत-बहुत गलत हो गया। ‘तू या मैं’ के लिए कौन ज्यादा उत्साहित है?” बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर डरावने माहौल वाले बैकवॉटर में सामने आता है, जहां एक लड़का-लड़की पानी में उतरते तो रोमांस के लिए हैं, लेकिन अचानक से पूरी कहानी बदल जाती है, सारे जज्बात बदल जाते हैं। टीजर देखकर आप सहम जाएंगे। ये टीजर रोमांस और रोमांच के साथ दिल की धड़कने वाला है। टीजर को देखकर लगता है कि इसमें प्यार और रोमांस के साथ-साथ सस्पेंस और डर का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

 




यब खबर भी पढ़ें: Vijay: विजय पर लगा चेन्नई में आयोजित इफ्तार पार्टी में मुसलमानों का अपमान करने का आरोप, अभिनेता पर केस दर्ज

उत्साह बढ़ाता है फिल्म का टीजर

'शैतान' फेम डायरेक्टर बेजॉय नांबियार की इस फिल्म का टीजर रहस्यमयी बैकवॉटर्स में सेट है, जो रोमांस और रोमांच के साथ धड़कने बढ़ाने वाला है। हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी अभिषेक बांदेकर ने लिखी है। इस फिल्म के लिए आनंद एल राय की प्रोडक्शन कंपनी कलर येलो और बेजॉय नांबियार पहली बार एक साथ आ रहे हैं। 'तुम्बाड' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी बेहतरीन और अनूठी फिल्में बना चुकी प्रोडक्शन कंपनी 'कलर येलो' की यह नई पेशकश एक्साइटमेंट बढ़ाने वाली है।

यब खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: सनी देओल ने कर दिया एलान ‘मैं हूं जाट’, रणतुंगा से होगी तगड़ी टक्कर

शनाया ने पूरी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग

वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग पूरी की है। इसमें वो ‘12वीं फेल’ एक्टर विक्रांत मेसी के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं आदर्श गौरव हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें