फिल्म 'मोहब्बतें' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बढ़ती उम्र को लेकर खुद पर तंज करने वालों को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यूजर का कमेंट साझा किया है और विस्तार से जवाब दिया है। बता दें कि शमिता शेट्टी ने शादी नहीं की है। वे सिंगल रहकर अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं। इसे लेकर भी यूजर ने तंज कसा। जानिए शमिता ने क्या जवाब दिया?
यूजर ने की शमिता की एज शेमिंग, एक्ट्रेस ने दिया जवाब
शमिता शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एक यूजर का कमेंट है, जिसमें एक्ट्रेस के लिए लिखा है, 'आपकी उम्र हो गई है। पहले वाली बात नहीं रही'। शमिता शेट्टी ने इस पर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है, 'मैं इस शानदार मौके का इस्तेमाल आपके शानदार कमेंट्स का जवाब देने के लिए करना चाहती हूं'।
शमिता बोलीं- 'अपनी उम्र के हिसाब से फिट हूं'
शमिता ने एज शेमिंग वाले कमेंट का जवाब लिखा है, 'हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं। यह जिंदगी का नैचुरल तरीका है। फिजिकल अपीयरेंस सहित कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता, लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं हेल्दी, फिट और खुश हूं। भगवान ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए दिल से शुक्रगुजार हूं। मेरे लिए बस यही मायने रखता है।
शादी न करने पर यूजर ने उड़ाया मजाक
इसके अलावा यूजर ने अभिनेत्री के सिंगल होने पर भी तंज कसा है और लिखा है, 'अगर शादी टाइम पर कर लेती तो आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते। इस पर शमिता ने लिखा है, 'हां, तुमने साफ कहा.. तो? तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई'?
कहा- 'परेशान करने के लिए क्यों फॉलो करते हो'?
शमिता शेट्टी ने आगे लिखा है, 'सबसे जरूरी बात यह है कि तुम हम सिंगल औरतों को उम्र के हिसाब से शर्मिंदा करने और अपनी पितृसत्तात्मक, गुफाओं में रहने वाले आदमी जैसी, मर्दों वाली सोच से परेशान करने के लिए क्यों फॉलो करते हो। प्लीज मुझ पर एक एहसान करो और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दो।