फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समय रैना मुंह काला करके गधे पर बैठाने लायक है', मुकेश खन्ना कॉमेडियन पर बौखलाए, कहा- उसकी दुम टेढ़ी की टेढ़ी

Thu, 09 Apr 2026 08:40 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mukesh Khanna Slams On Samay Raina: समय रैना के नए वीडियो में मुकेश खन्ना पर किए गए कमेंट के बाद अब ‘शक्तिमान’ फिर से कॉमेडियन पर भड़क गए हैं। जानिए क्यों उन्होंने कहा कि समय रैना को गधे पर बिठाकर घुमाना चाहिए…
विज्ञापन
मुकेश खन्ना और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने वापसी की है। उन्होंने अपना पहला स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ रिलीज किया है। इस वीडियो में समय रैना ने ‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान उन पर कमेंट करने वाले लोगों को एक-एक करके जवाब दिया है। इसी क्रम में उन्होंने टीवी के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना के कमेंट पर भी पलटवार किया। समय रैना का ये जवाब वायरल होने के बाद अब मुकेश खन्ना ने एक बार फिर समय रैना पर निशाना साधा है। अभिनेता ने समय रैना को गधे पर मुंह काला करके बैठने लायक बताया है।

समय रैना ने मुकेश खन्ना पर किया था पलटवार

विज्ञापन

‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ पर रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कॉमेंट्स के बाद समय रैना की जमकर आलोचना हुई। इस दौरान मुकेश खन्ना और बी प्राक समेत कई सेलेब्स ने भी समय रैना की आलोचना करते हुए उन पर निशाना साधा था। अब समय रैना ने लगभग एक साल बाद अपने नए वीडियो में उन सभी सेलेब्स को जवाब दिया है, जिन्होंने उस मुश्किल वक्त में उनकी आलोचना की थी।

इसी दौरान समय रैना ने मुकेश खन्ना पर भी निशाना साधते हुए कहा, 'शक्तिमान कह रहे थे कि ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। भाई, जब शक्तिमान आता था, तब हर दूसरे महीने खबर आती थी कि किसी बच्चे ने शक्तिमान समझकर छत से छलांग लगा दी। आपने तो बच्चे मारे हैं, आप क्या बोल रहे हो?'

विज्ञापन

मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

समय रैना को टमाटर और अंडे मारो
समय रैना के इसी बयान पर अब मुकेश खन्ना आग बबूला हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कॉमेडियन को जमकर लताड़ लगा दी। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें एक तस्वीर में मुकेश खन्ना शक्तिमान के किरदार में नजर आ रहे हैं। जबकि समय रैना एक गधे पर मुंह काला किए बैठे दिखाए गए हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, ‘समय रैना, तू गधे पर बैठने लायक है और वो भी मुंह काला करके।’

इसके साथ ही मुकेश खन्ना ने कैप्शन में भी समय रैना को फटकारते हुए लिखा, 'समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ। पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा। मारा। फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है !!!'
 


 

विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से बंद हुआ था शो
साल 2025 में समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपनी डार्क कॉमेडी और अश्लील चुटकुलों के कारण विवादों में काफी घिर गया था। शो में गेस्ट बनकर पहुंचे रणबीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के फैमिली को लेकर अजीब और भद्दे सवाल किए थे, जिसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज हुई और शो को बंद करना पड़ा था। इसके बाद मुकेश खन्ना, बी प्राक और सुनील पाल समेत कई सेलेब्स ने समय रैना की भी काफी आलोचना की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें