इस शो में 'शक्तिमान' के कई चर्चित किरदार भी हैं।
सेट पर
आधुनिक तकनीक के साथ शूटिंग चल रही है। हेलीपैड फिल्म सिटी में शूट चल रहा है। 'लाइट कैमरा और एक्शन' कि कमांड दी जा रही है। 'गंगू कौन ज्ञानी' दरअसल, एक शॉर्ट फिल्म है। इसका निर्देशन समित बंसल कर रहे हैं। वहीं, मकेश खन्ना मुख्य कर्ताधर्ता हैं।
'पेड़ पर डाली आई है'
राइटर बृजमोहन पांडे हैं, जो कहते दिख रहे हैं, '1997 में एक पेड़ उगा था 'शक्तिमान' नाम का, इसी पेड़ में एक नई डाल निकली है। जिसका नाम है 'ज्ञानी कौन गंगू'। बता दें कि सीरियल 'शक्तिमान' में मुकेश खन्ना ने मुख्य रूप से शक्तिमान और उनके सामान्य अवतार पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री का किरदार निभाया था। गंगाधर एक मजाकिया और सीधे-सादे फोटोग्राफर के रूप में नजर आया। 'ज्ञानी कौन गंगू' को लेकर दर्शक उत्साहित नजर आ रहे हैं।