सुपर बाउल की तरह होगा शो
इस बार का वर्ल्ड कप फाइनल खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार सुपर बाउल की तरह हाफटाइम एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। यह शो पारंपरिक 15 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है और इसमें कई बड़े कलाकार शामिल होंगे।
शकीरा और बर्ना बॉय ‘दाई दाई’ गाने पर परफॉर्म करेंगे, जो फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल सॉन्ग है। यह गाना एकता का संदेश देता है और फीफा ग्लोबल सिटीजन एजुकेशन फंड को सपोर्ट करता है।
बीबर, जंग कुक, शकीरा और मैडोना
- फोटो : Instagram/AP
ये सितारे होंगे शामिल
हाफटाइम शो में जस्टिन बीबर, मैडोना, BTS, कंडक्टर गुस्तावो डुडामेल, PS22 कोरस के साथ कोल्डप्ले, सेसमी स्ट्रीट और द मपेट्स के किरदार भी नजर आ सकते हैं, जो शिक्षा अभियान को प्रमोट करेंगे।
यह एंटरटेनमेंट शो फाइनल मैच के बीच में होगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच के बारे में
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले हाफ में पीछे रहने के बाद एंजो फर्नांडेज ने बराबरी का गोल किया और फिर लाउतारो मार्टिनेज ने आखिरी समय में गोल कर टीम को जीत दिलाई।
वहीं स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में एंट्री की। मिकेल ओयारजाबाल ने पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त मजबूत की। स्पेन की मजबूत डिफेंस ने आखिर तक बढ़त बनाए रखी और टीम ने 7 मैचों में छठी बार क्लीन शीट रखी।
ये भी पढ़ें- ‘अपने करियर का सबसे बड़ा सुख’, ‘द ओडिसी’ की रिलीज पर टॉम हॉलैंड ने नोलन को कहा धन्यवाद; शेयर किया इमोशनल नोट