फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AskSRK: ‘अबराम पहले डूम्सडे देखेगा या किंग’? फैन के सवाल पर शाहरुख ने दिया गजब जवाब; ‘धुरंधर’ पर कही ये बात

Tue, 15 Sep 2026 06:50 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ask SRK Session: शाहरुख खान ने मंगलवार को फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया। इस दौरान अभिनेता ने फिल्म 'धुरंधर' से लेकर अपनी अगली फिल्म 'किंग' से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन
आस्क मी सेशन में रणवीर की धुरंधर पर बोले शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' है, जो आगामी 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज के 100 दिन पहले किंग खान ने फैंस के साथ एक आस्क मी सेशन होस्ट किया। इस मौके पर उन्होंने फिल्म 'किंग', रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। जानिए शाहरुख ने क्या कहा?

विज्ञापन


धुरंधर की तारीफ में क्या बोले?
इस दौरान किंग खान ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की भी तारीफ की। जब एक फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने यह फिल्म देखी है तो शाहरुख ने जवाब दिया, ‘दोनों पार्ट बहुत ही प्यारे लगे… फिल्म की पूरी टीम कमाल है।’

विज्ञापन

फैन ने किया अतरंगी सवाल
एक फैन ने शाहरुख को रशियन एक्ट्रेस के साथ एडवेंचर मूवी करने को कहा, तो शाहरुख भी हैरान रह गए। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा- 'सच में? ये रिक्वेस्ट तो पहली बार सुनी है।'  

दीपिका और रानी पर क्या बोले एक्टर? 
एक यूजर ने पूछा, 'इस बार फिर से दीपिका और रानी के साथ करने का अनुभव कैसा रहा?' इस पर शाहरुख ने कहा, 'हमेशा की तरह बेस्ट। अपने दोस्तों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा अच्छा होता है।'

पहले अबराम 'डूम्सडे' देखेगा या 'किंग'?
वहीं एक यूजर ने सवाल पूछा कि अबराम पहले 'डूम्सडे' देखेगा या 'किंग'? तो इस पर शाहरुख ने कहा- 'पहले तो बाप ही आएगा बेटा।'

हैप्पी मैरिड लाइफ का क्या सीक्रेट? 
एक महिला ने शाहरुख को रोमांस का किंग बताते हुए पूछा कि एक हैप्पी मैरिड लाइफ बनाए रखने के लिए क्या ग्रीन फ्लैग होने चाहिए? इस पर किंग ने जवाब देते हुए कहा, 'एक दूसरे के रंग में रंग जाओ। एडजस्टमेंट्स करें, जिससे आप दोनों अपने साथी को खुश रख सकें।'

'किंग' के डायरेक्टर पर कही ये बात 
एक यूजर ने पूछा, 'किंग के सेट पर 'एक्शन!' बोलने के बाद डायरेक्टर बोलते हैं या किंग खुद डिसाइड करता है?' इस पर शाहरुख ने मजेदार अंदाज में हस्ते हुए कहा, 'हाहा, मैं तो नॉर्मली वायर से लटका रहा होता हूं, हार्नेस पर। सिर्फ डायरेक्टर ही बोलता है। हमारी तो बोलती बंद हो जाती है। और हां, सिड वैसे ही इतना तेज चिल्लाता है कि हमारी बात कोई नहीं सुन सकता।'

एक फैन तोड़ेगा जवान का रिकॉर्ड 
एक फैन ने लिखा, 'जवान में 7 दिन पूरी टीम के साथ शो देखा था। तो किंग में रिकॉर्ड तो तोड़ना पड़ेगा।' इस पर शाहरुख ने कहा, 'प्लीज, इस बार तो नए साल की छुट्टियां भी होंगी 24 दिसंबर से 3 जनवरी तक। कोशिश करना कि इसे 10 दिनों तक देखने का, ये एक मजेदार फिल्म है।'
 

फिल्म किंग - फोटो : सोशल मीडिया
क्या 'किंग' में होंगे 'जवान' से बेहतर एक्शन सीन्स?  
एक यूजर ने कहा, 'रूमर्स हैं कि 'किंग' में एक्शन सीक्वेंस के लिए आपने अपनी लिमिट्स को और भी बढ़ाया है। क्या हम 'जवान' से भी बड़ी फिल्म की उम्मीद कर सकते हैं?' इस पर एक्टर बोले- 'हां, एक्शन बहुत बड़े लेवल पर है। सिड ने इस पर बहुत मेहनत की है। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि इमोशन्स और कॉमेडी भी आपको लुभाएगी।' 
विज्ञापन

किया रिलीज डेट में होगा बदलाव? 
एक यूजर ने 'अवेंजर्स डूम्सडे' और 'ड्यून 3' के साथ इसके क्लैश पर पूछा, ''किंग' तो सैंडविच की तरह फंस गई है। क्या तारीख बदलेगी इसकी।' इस पर शाहरुख ने कहा, 'बिलकुल नहीं । बाकी ब्रेड के टुकड़ों का भी तो सोचो। हम तो बीच की स्वादिष्ट टिक्की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें