फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh-Rani: रानी मुखर्जी के साथ वीडियो शेयर कर शाहरुख ने चौंकाया, लिखा- अधूरी ख्वाहिश पूरी हुई; फैंस खुश

Mon, 01 Sep 2025 02:41 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan with Rani Mukherjee Viral Video: शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख-रानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने रानी को नेशनल अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि दोनों की अधूरी ख्वाहिश अब जाकर पूरी हुई है। इसी के साथ उन्होंने आर्यन खान की डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के गाने की भी झलक दिखाई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

शाहरुख-रानी के वीडियो पर फैंस के रिएक्शन्स
जैसे ही शाहरुख ने रानी के साथ वीडियो शेयर किया। उनके पोस्ट पर कमेंट्स का सैलाब आ गया। दोनों नेशनल अवॉर्ड विनर्स के इस री-यूनियन को देख कई फैंस भावुक हो गए, साथ ही कुछ लोगों की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा।  





फैंस को आई ‘कुछ कुछ होता है’ की याद
जब-जब शाहरुख और रानी एक साथ आते हैं, फैन्स को उनकी सुपरहिट फिल्म “कुछ कुछ होता है” याद आ ही जाती है। इस वीडियो में भी कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि उन्हें फिर से 'राहुल और टीना' की केमिस्ट्री देखने को मिली। उनकी इस दोस्ती और कैमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Trailer: कानपुर या मेरठ? कहां रिलीज होगा 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर; मेकर्स ने लोगों को दिया अधिकार

दोनों ने इसी साल जीता नेशनल अवॉर्ड
बता दें करीब 30 साल के फिल्मी सफर में रानी मुखर्जी ने पहली बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में शानदार अभिनय के लिए मिला। वहीं, शाहरुख खान को भी हाल ही में 'जवान' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। दिलचस्प बात यह है कि रानी और शाहरुख दोनों को एक साथ पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने की वजह से यह जश्न और भी खास हो गया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें