किंग का गाना- तू मिल जाए
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
‘डैडी कूल’ में क्या है खास बात?
फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ के बारे में सूत्र ने कहा, ‘यह एक हिंग्लिश गाना है जिसे शाहरुख खान और करीना कपूर पर फिल्माया गया है, जिसमें करीना ने शानदार अभिनय किया है। सचिन-जिगर ने बेहतरीन गाने देने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है, जो शाहरुख खान के लिए एक नया अनुभव साबित होने का वादा करता है।’
शाहरुख-करीना पहले भी कर चुके हैं काम
फिल्म 'किंग' का गाना डैडी कूल ऐसा पहला प्रोजेक्ट नहीं है, जिसके लिए शाहरुख और करीना साथ काम कर रहे हों। इससे पहले करीना और शाहरुख 'अशोका', 'कभी खुशी कभी गम' और 'रा.वन' जैसी बड़ी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा करीना शाहरुख की कई फिल्मों में कैमियो या स्पेशल गाना भी कर चुकी हैं। बीते दिनों पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘डैडी कूल’ को इस एक्शन फिल्म के मुख्य गानों में से एक के रूप में प्रस्तुत किया जाना है। प्रोडक्शन शेड्यूल के अनुसार, करीना को दक्षिण अफ्रीका में शाहरुख के साथ शूटिंग करती नजर आई थीं।