फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में शाहरुख खान की चचेरी बहन का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

Wed, 29 Jan 2020 01:17 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shahrukh Khan - फोटो : bollywoodlife
विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया है। नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने जियो न्यूज से अपनी बहन की मृत्यु की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं। नूरजहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला शाह वली कताल क्षेत्र में रहती थीं। नूरजहां की उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। नूरजहां जिला एवं शहर पार्षद भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन


नूर भारत में शाहरुख खान से मिलने दो बार आई थीं। दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। नूर अवामी नेशनल पार्टी से महिला सीट पर भी चुनाव लड़ चुकी हैं। साल 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद दिल्ली आ गए थे। लेकिन चाचा गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें