फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान बर्थडे: पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अजय देवगन ने किया विश, रितेश समेत कई कलाकारों ने लुटाया प्यार

Mon, 02 Nov 2026 04:02 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए किंग को विश किया है।
  • लिस्ट में अजय देवगन से लेकर आयुष्मान खुराना तक कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपने खास अंदाज में शाहरुख पर प्यार लुटा रहे हैं। अभिनेता रितेश देशमुख ने जहां शाहरुख को अपना फेवरेट बताते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा, वहीं अजय देवगन की ओर से भी किंग खान के लिए खास बधाई चर्चा में है।
विज्ञापन
Trending Videos

रितेश देशमुख ने शाहरुख को बताया दिलों का किंग
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख खान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रितेशने मैसेज में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शा भाई, आप हमारे दिलों के किंग हैं और हमेशा रहेंगे। आपका दिन हंसी और प्यार से भरा रहे। 'किंग' में तो ब्लॉकबस्टर लिखा हुआ है। 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में जादू देखने का इंतजार नहीं कर सकता। लव यू।'
 

जेनेलिया ने भी लुटाया प्यार
रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आपकी फिल्म 'किंग' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जेनेलिया ने अपने मैसेज में शाहरुख को बड़ा सा हग भी भेजा।
 

अजय देवगन ने भी खास अंदाज में किया विश
अभिनेता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पिक्चर पुरानी है और दोस्ती भी.. हैप्पी बर्थडे शाह रुख।'

शिल्पा शेट्टी ने किया पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सिर्फ एक किंग खान और मेरा बाजीगर, जो हर बार दिल जीत लेता है।

अनिल कपूर ने शेयर की तस्वीरें
अनिल कपूर ने भी उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, शाहरुख! हंसी-मजाक के इतने साल, अनगिनत यादें... और तुम्हारे उस चार्म या दीवानगी में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है। जाहिर है, हममें से कोई भी वर्षों को गिन नहीं रहा है। आगे भी ऐसे कई साल आएं। जल्दी मिलते हैं, ढेर सारा प्यार!'
 
विज्ञापन

इन सितारों ने भी किया विश
आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे शाह सर, वाह! वाह!' हिमेश रेशमिया ने कमेंट किया, 'हैप्पी बर्थडे किंग, शानदार गाना, एकदम जबरदस्त!' वहीं, फराह खान ने 'किंग' फिल्म के गाने 'तू मिल जाए' के संदर्भ में लिखा, 'बर्थडे तुम्हारा... गिफ्ट हमारा।" इनके अलावा करीना कपूर और काजोल ने भी किंग को खास अंदाज में विश किया।

खास बात ये कि करीना कपूर ने जो शाहरुख को जन्मदिन विश करते हुए पोस्ट किया है, उस देख कर ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री भी फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें