फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veer-Zaara: ‘वीर-जारा’ की सिनेमाघरों में वापसी, इस दिन दोबारा रिलीज होगी शाहरुख-प्रीति की रोमांटिक ड्रामा

Fri, 06 Sep 2024 03:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वीर-जारा’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यश राज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा की है, जिसके बाद से प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
विज्ञापन
वीर जारा - फोटो : इंस्टाग्राम @yrf and cinepolisindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अपनी शुद्ध प्रेम कहानी ‘वीर-जारा’ के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का सिनेमाई जादू एक बार फिर लोगों को देखने को मिलेगा। ‘वीर-जारा’ शाहरुख खान की सबसे बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक है। शायद ही शाहरुख का कोई ऐसा प्रशंसक होगा, जिसकी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में यह फिल्म शामिल ना हो। फिल्म के दोबारा रिलीज होने की घोषणा से प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन


इस दिन फिल्म होगी दोबारा रिलीज
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 13 सितंबर को फिर से स्क्रीन पर आएगी। फिल्म के दोबारा रिलीज होने की जानकारी यश राज फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा था, ‘स्वर्ग में बनी जोड़ी वीर-जारा शुक्रवार, 13 सितंबर को सिनेमाघरों में वापस आ रही है! इसे अपने नजदीकी सिनेपोलिस स्क्रीन पर देखें!’ 
Aamir Khan Production: ‘लाहौर 1947’ के साथ इन तीन फिल्मों का निर्माण कर रहे आमिर खान, जल्द मचाएंगे धमाल
विज्ञापन


प्रशंसकों ने दिखाया उत्साह
फिल्म के फिर से रिलीज होने की जानकारी मिलते ही प्रशंसक उत्साहित हो गए। एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, ‘वाह इसे फिर से देखने का इंतजार नहीं कर सकता।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दिन की सबसे अच्छी खबर। ‘वीर-जारा’ एक खूबसूरत फिल्म है।’ 


प्रेम और बलिदान की कहानी है ‘वीर-जारा’
यश चोपड़ा निर्देशित, ‘वीर-जारा’ प्रेम, बलिदान और आशा की एक शक्तिशाली कहानी है। इसके साथ ही यह कहानी सीमाओं और पीढ़ियों को पार करती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी, दिव्या दत्ता और मनोज बाजपेयी भी थे। यह फिल्म भारतीय वायु सेना के पायलट, वीर प्रताप सिंह (शाहरुख खान) और एक पाकिस्तानी महिला, जारा हयात खान (प्रीति जिंटा) की अमर प्रेम कहानी को दिखाती है।
सुशांत-परिणीति की फिल्म के 11 साल पूरे, एक्ट्रेस बोलीं- दिल के सबसे करीब...
विज्ञापन
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वीर-जारा’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यश राज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी साझा की है, जिसके बाद से प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Next
AU ऐप में पढ़ें