फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: अभिनेता शाहिद कपूर के साथ ही रहते हैं उनके फैंस, पत्नी-भाई संग फैमिली मोमेंट हुआ वायरल

Mon, 09 Jun 2025 09:55 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahid Kapoor Calls Wife His Fans: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी वाइफ और भाई के साथ एक तस्वीर शेयर की है। अभिनेता की फोटो को देखने के बाद अब फैंस की ओर से तरह-तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं। 

विज्ञापन
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार शाहिद कपूर एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चर्चा में हैं। हमेशा शांत और स्टाइलिश नजर आने वाले शाहिद ने इस बार ऐसा कुछ शेयर किया है जिसे देखकर फैंस मुस्कुरा उठे। शाहिद ने हाल ही में एक प्यारी-सी सेल्फी पोस्ट की जिसमें वो अपनी पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनका एक्सप्रेशन नाराजगी वाला है, जबकि मीरा और ईशान बड़े ही क्यूट अंदाज में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर

विज्ञापन

इस फोटो को शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा, ‘ये मेरे फैंस भी ना’ और यही लाइन बन गई सोशल मीडिया का नया हिट डायलॉग। फैंस इस तस्वीर को ‘फैमिली गोल्स’ कह रहे हैं तो कुछ इसे परफेक्ट सिबलिंग मोमेंट बता रहे हैं। जहां सितारे अक्सर अपने फैंस को कैमरे के सामने पोज देते नजर आते हैं, वहीं शाहिद ने मीरा और ईशान को ही अपना ‘फैन’ बता दिया। यह मजेदार अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शाहिद ने भाई ईशान के साथ की मस्ती

विज्ञापन

इतना ही नहीं, शाहिद ने इस पोस्ट के बाद एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह अपने भाई ईशान के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। भाई-भाई की यह बॉन्डिंग देखकर फैंस को 'धड़क' और 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' वाले ईशान की झलक फिर से याद आ गई।

ये खबर भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर दर्शकों से की अपील, बोले- ‘अगर चोरी करना गलत है तो…’

भाई ईशान के काफी करीब हैं शाहिद 
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर का रिश्ता हमेशा से बेहद खास रहा है। ईशान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि शाहिद कभी नहीं चाहते थे कि वो उनके नक्शे-कदम पर चले। बल्कि वो चाहते थे कि ईशान अपनी खुद की पहचान बनाए। और वाकई, ईशान ने अपने करियर की शुरुआत कुछ अलग तरह की फिल्मों से की और अपना अलग फैनबेस तैयार किया।

ईशान की पहली फिल्म का शाहिद का रिएक्शन
ईशान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब शाहिद ने पहली बार उनकी फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' देखी, तो उन्होंने बिना किसी पूर्व राय के फिल्म को देखा। उन्होंने सेट पर जाकर फिल्म नहीं देखी बल्कि स्क्रीनिंग के दौरान ही पूरा अनुभव लिया। इससे यह साफ होता है कि शाहिद अपने भाई की प्रोफेशनल स्पेस को कितना सम्मान देते हैं।

शाहिद कपूर का फैमिली मोमेंट
फिलहाल शाहिद कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मीरा और ईशान के साथ उनका यह प्यारा मोमेंट फैंस के दिलों को जीत रहा है और यह साबित करता है कि स्टारडम के बावजूद शाहिद एक फैमिली मैन हैं। अब फैंस इस प्यारे परिवार की नजर उतार रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि शाहिद के घर की सबसे बड़ी 'फैन' उनकी खुद की फैमिली ही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें