फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth Birthday: आपसे बहुत प्यार किया जाता है…, शाहरुख खान ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Fri, 13 Dec 2024 12:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Birthday: अभिनेता शाहरुख खान ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी। किंग खान ने रजनीकांत को उन्हें प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया और उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा की।
विज्ञापन
रजनीकांत और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। ‘किंग खान’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रजनीकांत के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए उनके लिए दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी। पोस्ट में अभिनेता ने दिग्गज की काफी प्रशंसा की। 
विज्ञापन


शाहरुख ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
शाहरुख ने रजनीकांत को बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा, "एक सुपरस्टार होने के बावजूद सबसे कूल लोगों में से कूल, सभी बॉस में बॉस। एक महान, एक लीजेंड और एक बेहद सरल व्यक्ति। सर हमें प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद। स्वस्थ रहें और जानें कि आपका बहुत सम्मान किया जाता है और आपसे बहुत प्यार किया जाता है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, रजनीकांत सर।"
Critics Choice 2025: पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' का एक और धमाल, क्रिटिक्स च्वाइस में मिला नॉमिनेशन
विज्ञापन


रजनीकांत ने मनाया 74वां जन्मदिन 
भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ने 12 दिसंबर को अपना 74 वां जन्मदिन मनाया। रजनीकांत ने दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉनिक फिल्में की हैं। अभिनेता ने फिल्म जगत में अतुलनीय योगदान दिया है। रजनीकांत ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर हैं।

बोकाडिया ने भी दी जन्मदिन की बधाई
हिंदी सिनेमा के निर्देशक-निर्माता के सी बोकाडिया और रजनीकांत ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनके जन्मदिन पर बोकाडिया ने भी बधाई दी है। बोकाडिया ने रजनीकांत के साथ ‘त्यागी’, ‘फूल बने अंगारे’, ‘असली नकली’, ‘इंसाफ कौन करेगा’ और ‘इंसानियत के देवता’ बनाई है। वह कहते हैं, “जो दिल के करीब होते हैं, उनसे दिल का रिश्ता होता है और दिल के रिश्ते सार्वजनिक चर्चाओं के लिए नहीं होते हैं। मैंने और रजनीकांत ने बहुत लंबा वक्त साथ बिताया है। हमने साथ खाना खाया है। साथ सफर किया है और साथ ही जीवन के आनंद भी लिए हैं। वह एक बहुत ही शालीन, जमीन से जुड़े और बड़ों का सम्मान करने वाले इंसान हैं।”
Priyanka Chopra: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने प्रियंका चोपड़ा को किया सम्मानित, गदगद हुईं देसी गर्ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें