शाहरुख खान परिवार के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख ने पकड़ा मैनेजर का दुपट्टा
लाल बाग के राजा पंडाल में शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान पहुंचीं। उनके साथ पूजा ददलानी को भी देखा गया। पूरे परिवार ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इससे संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मगर, एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। इसमें शाहरुख खान को मैनेजर पूजा ददलानी का दुपट्टा पकड़े देखा जा सकता है।
भीड़ के दौरान गर्मी से बेहाल हुए किंग खान
वायरल वीडियो में शाहरुख खान अपनी मैनेजर के दुपट्टा से पसीना पोंछते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और उनका परिवार जब दर्शन करने गया है तो वहां कई और श्रद्धालुओं की भीड़ है। इस दौरान काफी गर्मी और उमस के कारण किंग खान को पसीना आ गया। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी का दुपट्टा लेकर अपना पसीना पोंछ लिया।
इस वजह से नहीं इस्तेमाल किया गौरी का दुपट्टा!
मैनेजर के दुपट्टे से पसीना पोंछते हुए शाहरुख खान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पर नेटिजंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। किंग खान के फैंस और ट्रोलर्स आपस में भिड़ गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'किंग खान का कितना क्यूट अंदाज है यह'। एक यूजर ने लिखा, 'इसमें आखिर क्या गलत है? पूजा उनके परिवार के सदस्य जैसी हैं'। कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। एक ने लिखा, 'पत्नी के सामने आखिर मैनेजर के दुपट्टे का इस्तेमाल क्यों किया?' इसका जवाब भी शाहरुख के फैंस ने दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'गौरी खान का दुपट्टा शिफॉन का है, जिससे पसीना नहीं पोंछा जाएगा। पूजा का दुपट्टा कॉटन का है'।