शाहरुख खान बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिनके प्रशंसक ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व भर में हैं। अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के चलते उन्होंने अपनी कभी ना मिटने वाली पहचान बना ली है। इस समय अभिनेता आईपीएल 2024 का लुत्फ उठा रहे हैं। शाहरुख खान अपने किरदारों को इस तरह निभाते हैं कि अभिनेता के अलावा और किसी रूप में उनकी कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर शाहरुख खान अभिनय नहीं करते तो क्या करते? इसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया है। हाल ही में एक बातचीत में किंग खान ने बताया कि वो क्या बनना चाहते थे?
खिलाड़ी बनना चाहते थे शाहरुख
आईपीएल 2024 के दौरान ही शाहरुख खान ने एक बातचीत में खुलासा किया कि वह एक खिलाड़ी बनना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों को वजह से उन्हें खेल बीच में ही छोड़ना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं कभी भी अभिनेता नहीं बनना चाहता था। सच कहूं तो मैंने ये हमेशा कहा है।’
बच्चों के साथ आईपीएल का फाइनल देखेंगे शाहरुख, एयरपोर्ट पर आए नजर
विकेटकीपर बनना चाहते थे शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता शाहरुख खान ने यह भी बताया कि वह एक विकेटकीपर बनना चाहते थे, लेकिन चोट की वजह से उन्हें यह छोड़ना पड़ गया। उन्होंने कहा कि वह घायल हो गए थे और इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। अभिनेता ने कहा, ‘लेकिन मैं हमेशा से खेल में कुछ करना चाहता था।’
क्रिकेट को लेकर दिखता है प्यार
इस बात में कोई शक नहीं की क्रिकेट के प्रति उनका प्यार नहीं है। वह अक्सर क्रिकेट मैच देखने अपने परिवार और दोस्तों के साथ स्टेडियम पहुंचते हैं। खासकर आईपीएल में, क्योंकि उनकी टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ भी आईपीएल खेलती है।
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
Rajniesh Duggall: 'यकीन' के लिए रजनीश दुग्गल थे पहली पसंद, प्रियंका चोपड़ा की वजह से हाथ से गई फिल्म?