फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में नाम बदलने से लेकर ‘मन्नत’ तक का सफर, पढ़ें शाहरुख खान के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्से

Sun, 02 Nov 2025 10:20 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Amazing Facts: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान, जो करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता का आज रविवार को जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम जानेंगे उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें। 
 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान, सिनेमाई दुनिया का वो सितारा जिसने अपनी अदायगी, अनोखे अंदाज और रोमांस से दर्शकों को कई दशकों तक दीवाना बनाने का काम किया है। आज 2 नवंबर को अभिनेता का 60वां जन्मदिन है। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से जाना जाता है। एक्टर के जीवन में कई ऐसी बातें हैं, जो काफी रोचक हैं। जानिए उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से..

इस नाम से जाने जाते शाहरुख

विज्ञापन

बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि शाहरुख खान के बचपन का नाम ‘अब्दुल रहमान’ रखा जाना था। इससे जुड़ा अभिनेता ने एक किस्सा भी बताया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसमें किंग खान ने कहा था कि उनकी नानी ने उनका नाम अब्दुल रहमान रखा था। इसके बाद उन्होंने मजाक में बताया कि यह नाम अगर होता, तो शाहरुख से ज्यादा प्रभावी नहीं लगता। बातचीत के अंत में अभिनेता ने कहा कि उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान ने उनका नाम शाहरुख खान रखा, जिसका अर्थ होता है “राजा का चेहरा”।

शाहरुख खान मन्नत - फोटो : सोशल मीडिया

अगर मैं कंगाल भी हो गया…
सपनों के शहर मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित आलीशान बंगला ‘मन्नत’, शाहरुख खान का घर है। इसे देखने के लिए हमेशा दर्शकों की भीड़ उमड़ी रहती है। अभिनेता ने मन्नत को लेकर कहा था, ‘किसी दिन अगर कभी मैं कंगाल भी हो गया, तो सबकुछ बेच दूंगा मगर मन्नत नहीं।’ किंग खान के लिए ये मात्र एक घर नहीं, बल्कि उनके सपनों को एक जीता-जागता स्वरूप है।

कार में फिल्में देखना पसंद करते हैं शाहरुख
शाहरुख खान के पास कई गाड़ियां हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेता को सिर्फ गाड़ियों में सैर करना नहीं पसंद है, बल्कि उन्हें कार में बैठकर फिल्में देखना भी पसंद हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें अपनी कार में फिल्में देखना पसंद है, क्योंकि वहां शांति और मिलती है।

विज्ञापन

शाहरुख खान के माता-पिता - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के पिता स्वतंत्रता सेनानी थे
अभिनेता शाहरुख खान का परिवार भारत की आजादी की लड़ाई से जुड़ा रहा है। उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय थे। वे पेशावर (अब पाकिस्तान में) से दिल्ली आए थे और जवाहरलाल नेहरू के सहयोगी माने जाते थे। इसके अलावा कहा जाता है कि एक्टर के दादा भी स्वतंत्रता सेनानी थे। 

शाहरुख खान की एक बहन भी है
बहुत कम लोगों को पता है कि शाहरुख खान की एक बड़ी बहन भी हैं।  उनका नाम शहनाज लालारुख खान है, वह लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। कहा जाता है कि वो अभिनेता के साथ ही मन्नत में रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें