फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh VS Salman: एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं सलमान और शाहरुख, महंगी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

Wed, 01 Oct 2025 12:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan And Salman Khan Fees: सलमान खान और शाहरुख खान एक फिल्म के लिए मोटी फीस वसूलते हैं। आइए जानते हैं दोनों कलाकारों की फीस और उनकी नेट वर्थ कितनी है?
विज्ञापन
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोनों सितारे फिल्मों में काम करने के लिए तगड़ी फीस वसूलते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों सितारे एक फिल्म के लिए कितनी फीस वसूलते हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है?
विज्ञापन

शाहरुख खान की फीस
शाहरुख खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो ज्यादा फीस वसूलते हैं। उन्हें बॉलीवुड का किंग भी कहा जाता है। फोर्ब्स के मुताबिक शाहरुख खान एक फिल्म के लिए 150 करोड़ से लेकर 250 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इस साल के शुरुआत में स्क्वायर मैगजीन ने सबसे अमीर कलाकारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि शाहरुख खान की नेट वर्थ 7500 करोड़ रुपये है। मैगजीन के मुताबिक वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Dussehra 2025: 'कांतारा चैप्टर 1' से लेकर 'SSKTK' तक, दशहरा पर रिलीज हो रहीं ये फिल्में; मिलेगा मनोरंजन का डोज

शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख की सबसे महंगी प्रॉपर्टी
शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी प्रॉपर्टी भारत के अलावा विदेशों में भी है। उनकी कई प्रॉपर्टी दुबई, लंदन और दुनिया के कई देशों में हैं। शाहरुख खान का बंगला मन्नत सबसे महंगी प्रॉपर्टी में आता है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मनीकंट्रोल के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की कीमत 200 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
सलमान खान की फीस
बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में सलमान खान का भी नाम आता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 2900 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। बताया जाता है कि बिग बॉस से सलमान खान की मोटी कमाई होती है। उनका एक प्रोडक्शन हाउस और कपड़ों का एक ब्रांड भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें