बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र की निधन की खबर से मनोरंजन जगत शोक में डूब गया है। बॉलीवुड-साउथ के दिग्गज सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता शाहरुख खान ने एक भावुक पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र को पिता के रूप में याद किया है कहा कि वो अमर हैं। पढ़िए पूरी खबर।
शाहरुख ने कहा- धरम जी आप अमर हैं
अभिनेता शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। शेयर की गई तस्वीर में धर्मेंद्र किंग खान को प्यार से दुलारते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, ‘RIP धरम जी। आप मेरे लिए पिता समान थे, आपने जिस तरह से मुझे आशीर्वाद और प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद। यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि दुनिया भर के सिनेमा और फिल्म प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आप अमर हैं, और आपकी आत्मा हमेशा आपकी फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के माध्यम से जीवित रहेंगी। आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।’
शाहरुख खान ने धर्मेंद्र को दी अंतिम विदाई
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शाहरुख खान को श्मशान घाट से बाहर निकलते देखा गया था। दिवंगत अभिनेता को अंतिम विदाई देने के लिए कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। इस कड़ी में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, सलीम खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे कई अन्य सेलेब्स भी मौजूद थे।
यह खबर भी पढ़ें:
पलाश और स्मृति की शादी टलने के बाद पलक मुच्छाल की आई पहली प्रतिक्रिया, गायिका ने किया ये खुलासा
25 दिसंबर को रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को सिनेमाई पर्दे पर आखिरी बार फिल्म ‘इक्कीस’ में देखा जाएगा। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ अगस्त्य नंदा भी होंगे। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों से बड़ी बेसब्री से है।