लिस्ट में शामिल हैं ये नाम
इस लिस्ट में मनोरंजन के अलावा खेल, बिजनेस और राजनीति समेत अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। शाहरुख खान इस पूरी लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय हैं। इसके अलावा लिस्ट में शामिल अन्य सेलेब्स में बरीना कारपेंटर, डोएची, A$AP रॉकी, विवियन विल्सन, निकोल शेर्जिंगर, वाल्टन गोगिंस, जेनिफर लॉरेंस, मेलानिया ट्रंप, शाई गिलगियस-अलेक्जेंडर, कोल एस्कोला और नोआ वाइल जैसे नाम शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः खुशहाल शादी के लिए शाहरुख खान ने दी ये सलाह, बोले- ‘मैं आपको शादी…’; बगल में बैठी काजोल का था ऐसा रिएक्शन
‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में बड़ी कास्ट दिखाई देगी, जिसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत समेत कई नाम शामिल हैं।