फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK At Global Summit: खुद को बाथरूम में बंद करके रोते हैं शाहरुख, बोले- अपने काम की आलोचना करना मुझे नहीं पसंद

Tue, 19 Nov 2024 06:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुबई के ग्लोबल फ्रेट समिट में शाहरुख खान ने गलतियों को सबक में बदलने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और असफल होने का साहस करो फिर से उठो। 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दुबई के ग्लोबल फ्रेट समिट में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने भविष्य में अभिनय की दुनिया में करियर बनाने वाले कलाकारों को कुछ खास बातों का ज्ञान दिया है। दरअसल, आज मंगलवार, 19 नवंबर को दुबई के ग्लोबल फ्रेट समिट में किंग खान ने महत्वाकांक्षी अभिनेताओं को एक मूल्यवान सलाह दी, उन्होंने कहा कि उन्हें दूर की सोचनी चाहिए और बड़े लक्ष्यों के साथ अपना ध्यान काम पर केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन

लंबे समय तक टिके रहने के लिए काम करना चाहिए
उन्होंने कहा, 'एक छवि बनाने की कोशिश मत करो। बस खुद बनो। ईमानदार रहो। बहुत मेहनती बनो। गलतियां करने के लिए साहसी बनो। यह मत सोचो कि तुम्हें कौन फॉलो कर रहा है या तुम्हारे कितने प्रशंसक हैं। मुझे लगता है कि जीवन में आपके लिए लेने और देने के लिए बहुत कुछ है, न कि केवल 15 मिनट की लोकप्रियता के बारे में चिंतित होना। लंबे समय तक बने रहने के लिए काम करो।'

किंग खान ने साझा किया अनुभव
किंग खान ने आगे कहा, 'बड़े और लंबे समय तक का लक्ष्य बना कर उस पर काम करो, न कि सिर्फ कुछ समय के लाभ और लोकप्रियता को पाने के लिए काम करो। मुझे पता है कि ये ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में हम बचपन से पढ़ते हैं, लेकिन मैं एक ऐसे व्यक्ति के अनुभव से बोल रहा हूं, जो कुछ भी नहीं होने के बावजूद उठकर ऐसा व्यक्ति बन गया, जिसे लोग बहुत प्यार करते हैं और यह ईमानदार सच्चाई है।'

असफलता को स्वीकार करने की दी सीख
शाहरुख ने गलतियों को सबक में बदलने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'कड़ी मेहनत। असफल होने का साहस। फिर से उठो। बार-बार वही गलतियां करो और हर बार उनसे बाहर निकलने की कोशिश करो।' उन्होंने लोगों से अपनी असफलताओं पर ध्यान देने के बजाय खुद को टटोलने करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'जब आप असफल होते हैं तो आपको यह नहीं मानना चाहिए कि आपका प्रदर्शन या सेवा या नौकरी गलत हो गई। हो सकता है कि आपने उस सिस्टम को गलत समझा हो, जिसमें आप काम कर रहे थे। आपको यह समझना होगा कि लोग कैसे प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अगर, मैं उन लोगों से भावनाएं नहीं जगा सकता, जिन्हें मैं सेवा प्रदान करता हूं तो मेरा प्रदर्शन काम नहीं करेगा, चाहे वह कितना भी बढ़िया क्यों न हो।'

अपने काम की आलोचना कर रोते हैं किंग खान
जब अभिनेता से गया कि क्या वे कभी-कभी अपने काम की आलोचना करते हैं तो शाहरुख ने कहा कि हां, मैं करता हूं। मुझे ऐसा महसूस करना पसंद नहीं है और मैं अपने बाथरूम में बहुत रोता हूं। मैं इसे किसी को नहीं दिखाता। आपको विश्वास होना चाहिए कि दुनिया आपके खिलाफ नहीं है। अगर आपकी फिल्म गलत हुई है तो यह आपकी वजह से या किसी साजिश की वजह से नहीं है। आपको यह स्वीकार करना होगा कि आपने इसे खराब तरीके से बनाया है और फिर आपको आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन

उठो और आगे बढ़ो
उन्होंने कहा, 'निराशा के पल आते हैं, लेकिन ऐसे क्षण भी आते हैं, जो कहते हैं कि चुप रहो, उठो और आगे बढ़ो। आपको ऐसा करना ही होगा, क्योंकि दुनिया आपके खिलाफ नहीं है। आपको यह नहीं मानना चाहिए कि चीजें सिर्फ आपके लिए ही गलत हो रही हैं। जीवन आगे बढ़ता रहता है। जीवन जो करता है, वह करता है। आप जीवन के लिए उसे दोष नहीं दे सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें