टी-शर्ट ने लोगों का ध्यान खींचा
टैन फ्रांस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मेरी दोस्त, परियां। सिर्फ हम तीन। सभी लगभग 20 साल के। क्या मैं सही कह रहा हूं?' टैन की तस्वीरों ने लोगों का इतना ध्यान नहीं खींचा, जितना टैन फ्रांस की टी-शर्ट ने। फैंस ने नोटिस किया कि टैन फ्रांस ने जो टी-शर्ट पहनी है, उसमें शाहरुख खान की तस्वीर है।
लोगों ने टी-शर्ट को लेकर किए कमेंट
टैन फ्रांस की पोस्ट पर कई यूजर्स ने उनकी टी-शर्ट को लेकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'हे भगवान। मुझे आपकी टी-शर्ट अच्छी लगी। इसमें 90 के दशक के शाहरुख खान हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'वाह क्या टी-शर्ट है। मैं इसे किसी दिन चुरा लूंगा।' एक और यूजर ने लिखा 'उस टी-शर्ट को टैन फ्रांस ने पहना है। शाहरुख खान सिर्फ देसी कलाकार नहीं हैं।'
पहले भी शेयर कीं तस्वीरें
पिछले साल दिसंबर में टैन फ्रांस भारत आए थे। तब भी तीनों ने तस्वीरें ली थीं और इसे टैन फ्रांस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था 'इन दो खूबसूरत लड़कियों के साथ 'घर का खाना' जैसी शानदार विदाई। इन दोनों और कई दूसरों की मेहमान नवाजी ने मुझे भारत आने के लिए बेताब कर दिया है। भारत इस बेहतरीन हफ्ते के लिए शुक्रिया। तुम में वो सब कुछ था, जो मैंने सोचा था।'