फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2025: शाहरुख और माधुरी ने किया 'कोई लड़का है' गाने पर बेहतरीन डांस, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 09 Mar 2025 04:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IIFA 2025: शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने आईफा 2025 में बेहतरीन डांस किया है। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर यूजर बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख माधुरी - फोटो : फोटो- यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने 'दिल तो पागल है' फिल्म के गाने 'कोई लड़का है' पर बेहतरीन डांस किया है। इससे 90 के दशक फैंस बहुत खुश हो गए हैं। इन लोगों के आईफा 2025 के स्टेज पर डांस किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रविवार को माधुरी दीक्षित ने आईफा 2025 के स्टेज पर परफार्म किया।
विज्ञापन

शाहरुख और माधुरी ने रिक्रिएट किया सीन
वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने काले कपड़े पहने हैं। माधुरी दीक्षित ने काला सफेद कपड़ा पहना है। उन्होंने 'कोई लड़की है' गाने पर बेहतरीन डांस किया है। दोनों ने उसी तरह से डांस करने की कोशिश की है जैसे उन्होंने असली गाने में किया है। बैकग्राउंड में बच्चे हैं। इन लोगों ने पीले कपड़े पहने हैं। ये लोग भी शाहरुख और माधुरी का साथ दे रहे हैं। यह लोग परफॉर्मेंस को और बेहतर बना रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: 'सिकंदर' नहीं, सलमान खान की ये फिल्में हैं रीमेक, की थी बंपर कमाई

आईफा अवॉर्ड्स के कार्य्रकम में माधुरी दीक्षित और गुनीत मोंगा - फोटो : अमर उजाला
यूजर ने वीडियो पर किए कमेंट
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के डांस वीडियो पर कई फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'ये लोग फिर से शुरू हो गए।' एक दूसरे ने कमेंट किया 'हम 90 के दशक के इनके रिश्ते को याद कर रहे हैं।' एक यूजर ने कहा है कि 'वह भी क्या दिन थे।'

यह खबर भी पढ़ें: IIFA Digital Awards 2025: ‘अमर सिंह चमकीला’ और ‘पंचायत’ का आईफा में दबदबा, जानिए किसको मिला कौन सा अवॉर्ड

शाहरुख के स्वागत के लिए पहुंची भीड़
शाहरुख खान आईफा में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को जयपुर पहुंचे थे। फैंस की भारी भीड़ ने उनका जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। जैसे ही शाहरुख एयरपोर्ट से आ रहे थे फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। कार में जाने से पहले शाहरुख ने लोगों की तरफ हाथ हिलाया था और उन्हें फ्लाइंग किस दी थी।
विज्ञापन

माधुरी के लिए पूजा की तह है डांस
आईफा में परफॉर्म करने से पहले माधुरी ने कहा था कि डांस उनके लिए पूजा की तरह है। मैं उत्साहित हूं क्योंकि मेरा परफॉरमेंस यहीं जयपुर में होने वाला है और मेरे परफॉरमेंस में जयपुर की मिट्टी की खुशबू है, इसलिए मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें