फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: ‘आपकी ऊर्जा युवाओं को मात देती है’, शाहरुख-सलमान और आमिर ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Wed, 17 Sep 2025 11:55 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SRK-Aamir Birthday Wishes To PM Modi: 75वें जन्मदिन के मौके पर हर कोई पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे रहा है। अब अभिनेता आमिर खान और शाहरुख खान ने भी खास अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, पीएम मोदी और आमिर खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजनीति से लेकर सिनेमाजगत तक के तमाम सितारे पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और आमिर खान ने भी एक वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

हमेशा स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें: शाहरुख

विज्ञापन

एएनआई द्वारा एक्स पर शाहरुख खान और आमिर खान के पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वाले वीडियो साझा किए गए हैं। इस मौके पर शाहरुख खान ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘आज प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर, मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। 75 साल की उम्र में भी आपकी ऊर्जा युवाओं को मात देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें।’
 



यह खबर भी पढ़ेंः Narendra Modi: कंगना ने तस्वीर शेयर कर दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, अनुपम खेर ने की लंबी उम्र की कामना

 

देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: आमिर

विज्ञापन

वहीं अभिनेता आमिर खान ने भी पीएम मोदी को वीडियो जारी करके जन्मदिन की बधाई दी। आमिर ने कहा, ‘आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। भारत के विकास में आपके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर हम आपकी दीर्घायु की कामना करते हैं। साथ ही प्रार्थना करते हैं कि आप यूं ही देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करते रहें।’
 

 

विज्ञापन

सलमान खान ने दी शुभकामनाएं
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सलमान ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें