फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सीजेपी का प्रदर्शन; अभिनेत्री ने किया समर्थन, लोगों से क्या की अपील?

Fri, 02 Oct 2026 10:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi On 2 October Protest: अभिनेत्री शबाना आजमी ने आज 02 अक्तूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में लोगों से इकट्ठा होने की अपील की है। यह अपील वोटर लिस्ट, वोटर वेरिफिकेशन और पारदर्शिता को लेकर चल रहे बड़े राजनीतिक विवाद के बीच की गई है।
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए 2 अक्तूबर से देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है। आज मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रोटेस्ट होगा। इसमें अभिनेत्री शबाना आजमी भी शामिल होंगी। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

अभिनेत्री बोलीं- 'लोकतांत्रिक अधिकार के लिए प्रदर्शन में शामिल हों'
शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने मुंबई प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने की अपील लोगों से की है। शबाना आजमी ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'आपका वोट आपका अधिकार है। आपका वोट आपकी आवाज है, लेकिन क्या होगा अगर वोटर लिस्ट से आपका वोट ही गायब हो जाए? अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। 02 अक्तूबर को गांधी जयंती पर, शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे। आपसे वहीं मुलाकात होगी। 

अभिनेत्री ने की अपील- 'घर से निकलो'
शबाना आजमी ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे बोलती दिखी हैं, 'आपका वोट आपकी आवाज है। आपका वोट इस देश का भविष्य बदल सकता है। लेकिन , अचानक आपका वोट मतदाता सूची से हट जाए तो क्या होगा? आज सवाल किसी पार्टी का नहीं है। आपके वोट का है। मेरे वोट का है। हम सबके वोट का है। इतनी बार प्रोटेस्ट के लिए इजाजत मांगी, लेकिन नहीं मिली। मगर, सवाल पूछना तो हमारा हक है। घर से निकलो। सवाल पूछो। आवाज उठाओ। अपने वोट के लिए। अपने लोकतंत्र के लिए'। 
 
 
विज्ञापन

शबाना आजमी का वर्क फ्रंट
शबाना आजमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बीते दिनों फिल्म 'बंटवारा 1947' में देखा गया था। सनी देओल और प्रीति जिंटा अभिनीत यह फिल्म अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें