फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शबाना आजमी ने शेयर किया डांस वीडियो, बॉबी देओल से की तुलना; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

Mon, 16 Feb 2026 04:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi Video: शबाना आजमी ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसे फैंस पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में वह डांस कर रही हैं। इसमें उनके साथ कई दूसरी महिलाएं भी हैं। फैंस को वीडियो का कैप्शन पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


शबाना के वीडियो में क्या है?
इंस्टाग्राम पर शबाना आजमी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वह डांस कर रही हैं। खास बात यह है कि वह अपने सिर पर गिलास रखकर डांस कर रही हैं। उनके साथ कई महिलाएं इस पल का आनंद ले रही हैं। वीडियो में 'मुकाबला मुकाबला' गाना बज रहा है।


शबाना ने कैप्शन में क्या लिखा?
वीडियो शेयर करते हुए शबाना आजमी ने कैप्शन में लिखा 'एक खास डांस जो पर्णा पाटकर ने शुरू किया था और मैंने उसे फॉलो किया। बॉबी देओल के उस डांस से बहुत पहले जो वायरल हो गया था।'

यूजर्स को पसंद आया अभिनेत्री का अंदाज
वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आप वाकई महान हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बहुत मजा आया।' एक और यूजर ने लिखा है 'शबाना आंटी रॉक।' कई यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल और फायर वाला इमोजी कमेंट किया है।



विज्ञापन

बॉबी देओल - फोटो : यूट्यूब
शबाना साझा करती हैं खास पल
फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली शबाना आजमी अक्सर ऑफ-स्क्रीन खुशी के पल साझा करती हैं। यह पुराना वीडियो उसी का हिस्सा है।

बॉबी देओल ने किया था डांस
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल का गिलास-बैलेंसिंग डांस काफी मशहूर हुआ था।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल ने एक खतरनाक रोल निभाया था। फिल्म में उनका रोल छोटा था लेकिन असरदार था। इसमें लीड रोल में रणबीर कपूर थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें