फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर शान ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘समझाने से बेहतर है खुद समझ जाओ’

Mon, 16 Feb 2026 02:04 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shaan: सिंगर शान कई वर्षों से म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने उस दौर में भी काम किया है जब सोशल मीडिया नहीं था, और आज के डिजिटल दौर को भी करीब से देख रहे हैं। जानिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर शान क्या कहते हैं। 

विज्ञापन
सिंगर शान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शान का मानना है कि आज की पीढ़ी के कई लोग उन्हें उनके गानों से ज्यादा एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियो की वजह से जानते हैं, जिसमें उन्होंने एक यूजर द्वारा की गई बदसलूकी का जवाब दिया था। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, लेकिन शान को इसका कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना है कि हर दौर के अपने अनुभव होते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया का हिस्सा बनकर खुश हैं शान
वह आज सोशल मीडिया को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मानते हैं जहां कलाकार सीधे अपने फैंस से जुड़ सकते हैं। ट्रोलिंग्स के बावजूद, शान सोशल मीडिया का हिस्सा बनकर खुश हैं और इसे सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करने में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन

बुरे कमेंट्स पर क्या बोले शान
शान से सोशल मीडिया को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘मैं इस डिजिटल माध्यम को काफी इंजोय करता हूं। मुझे लगता है कि अपने फैंस से सीधे कनेक्ट करना और बातचीत करना बहुत अच्छा है। ये एक अच्छा टाइम पास है और मैं इसे सीरियस नहीं लेता। आपको हमेशा एक शख्स मिल जाएगा जो आपको कमेंट सेक्शन में बुराई करेगा। पहले मुझे इससे फर्क पड़ता था। मैं उन्हें स्पष्टीकरण देने लगता था क्योंकि वो कुछ का कुछ समझते थे और गलत धारणा बनाते थे। लेकिन मुझे फिर अहसास हुआ कि ये सब करने का कोई मतलब नहीं है। समझाने से बेहतर है खुद समझ जाओ। मैं अच्छे कमेंट्स की सराहना करता हूं और बुरे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देता।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें