फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaadi Mein Zaroor Aana 2: इस फिल्म में साथ काम करेंगे नितांशी गोयल और अभय वर्मा, दिखेगी रोमांस की नई कहानी

Sun, 29 Jun 2025 04:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhay Verma And Nitanshi Goel: साल 2017 में राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर आना' के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन
अभय वर्मा और नितांशी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में एक और मच अवेटेड सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। साल 2017 की सुपरहिट फिल्म शादी में जरूर आना अब एक नए अध्याय के साथ वापसी करने जा रही है और इस बार लीड रोल में हैं दो यंग और टैलेंटेड चेहरे- अभय वर्मा और नितांशी गोयल।

अभय और नितांशी साथ करेंगे काम

विज्ञापन

जहां पहली फिल्म में राजकुमार राव और कृति खरबंदा की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता था, वहीं इस बार कहानी को एक नई सोच, नया जमाना और नई जोड़ी देने की कोशिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा और लापता लेडीज की नितांशी गोयल को लेकर निर्देशक रत्ना सिन्हा ने ये भरोसा जताया है कि यह फ्रेश जोड़ी पुराने दर्शकों को भी जोड़े रखेगी और नए दर्शकों को भी अपनी तरफ खींचेगी।


निर्देशन की बागडोर फिर से रत्ना सिन्हा के हाथ में
पहली फिल्म की तरह इसका निर्देशन भी रत्ना सिन्हा ही कर रही हैं और ये फिल्म बनारस मीडिया के बैनर तले तैयार की जा रही है। फिल्म की कहानी, इस बार भी प्यार, सपनों और ज़िम्मेदारियों के बीच उलझी भावनाओं को नए तरीके से दर्शाने का वादा कर रही है।

फैंस की उत्सुकता चरम पर

विज्ञापन

हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट या कहानी की विशेष जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म के एलान के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता साफ देखी जा सकती है। फिल्म के पहले भाग ने एक छोटे शहर की सादगी, राजनीति और प्रेम की जटिलताओं को बखूबी दिखाया था, और अब इसके अगले अध्याय से लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

युवा कलाकार, नया रोमांच
अभय वर्मा जहां द फैमिली मैन 2 और हाल ही में मुंज्या जैसी फिल्मों से एक संवेदनशील और मजबूत कलाकार के रूप में उभरे हैं, वहीं नितांशी गोयल को लापता लेडीज़ में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी। दोनों युवा कलाकारों का फिल्म में आना, कहानी को एक नए आयाम की ओर ले जाने का संकेत दे रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें