बेनी ब्लैंको, सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
शादी के कार्ड की जिम्मेदारी मैक्सिकन कंपनी को सौंपी गई
अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने अपनी शादी को हर तरीके से खास बनाने का इंतजाम किया। अपने ड्रेस से लेकर शादी के कार्ड और वेन्यू तक, हर चीज स्पेशल रही। कहा जा रहा है कि सेलेना गोमेज ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड्स के लिए मैक्सिकन कंपनी का चुनाव किया और इसे जिम्मेदारी सौंपी। शादी के कार्ड की झलक भी वायरल हो रही है। हालांकि, यह वीडियो रियल है या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वेडिंग वेन्यू का एरियल व्यू वायरल
सेलेना और बेनी ब्लैंकों की शादी के वेन्यू को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं, जो कथित तौर पर सेलेना के वेडिंग वेन्यू की हैं। बताया जा रहा है कि यह वेडिंग वेन्यू की एरियल व्यू वाली फोटोज हैं। यहीं कपल ने एक-दूसरे को हमसफर बनाया।
सेलेना गोमेज-बेनी ब्लैंको की शादी में टेलर स्विफ्ट
- फोटो : X
टेलर स्विफ्ट ने की निजी लॉज की व्यवस्था
सेलेना और बेनी ब्लैंकों की शादी में कई वीआईपी गेस्ट शामिल हुए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा टेलर स्विफ्ट की हो रही है। वायरल फोटोज में मैरून कलर की ड्रेस में टेलर स्विफ्ट नजर आ रही हैं। सेलेना ने अपनी शादी में आए मेहमानों के रुकने के लिए शाही इंतजाम किए। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेलर स्विफ्ट मेहमानों के साथ नहीं ठहरीं। उन्होंने कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में वेडिंग वेन्यू के पास एक निजी लॉज की व्यवस्था की।
सेलेना ने शेयर कीं शादी की फोटोज
सेलेना ने बेनी ब्लैंको से शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में उन्होंने शादी की तारीख- 27-9-2025 का जिक्र किया है। सेलेना व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, बेनी ब्लैंको ने ब्लैक आउटफिट पहने। दोनों किसी राजकुमार और राजकुमारी जैसे लग रहे हैं।