27 सितंबर को होगी शादी
एमी पुरस्कार के लिए नामांकित सेलेना के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इंटरनेट पर इस जोड़े की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। आखिरी बार एमी अवार्ड्स 2025 के रेड कार्पेट पर दोनों कपल की तरह नजर आए थे। टीएमजेड के मुताबिक सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको 27 सितंबर को लॉस एंजिल्स में एक समारोह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह समारोह बेहद निजी होगा। इसमें कुछ ही लोग शामिल होंगे। सितारों से सजी मेहमानों की सूची में अरबपति टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं।
शादी स्थल के बारे में मेहमानों को नहीं पता
शादी में आने वाले मेहमानों को शानदार होटल एल एनकैंटो में रखा जाएगा। कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि शादी स्थल की जानकारी मेहमानों को नहीं दी जाएगी। सुरक्षा कारणों से उन्हें समारोह स्थल तक किसी खास गाड़ी से ले जाया जाएगा। द सन ने एक सूत्र के हवाले से बताया 'सभी मेहमानों को शादी वाली जगह के बारे में बताए बिना समारोह स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इसके बावजूद सभी बहुत उत्साहित हैं।'
सेलेना गोमेज, बेनी ब्लैंको
- फोटो : इंस्टाग्राम @ selenagomez
यह मेहमान होंगे शामिल
संभावित मेहमानों में मार्टिन शॉर्ट, स्टीव मार्टिन, मेरिल स्ट्रीप, गायिका एरियाना ग्रांडे, ओलिविया रोड्रिगो, ब्लैकपिंक, माइली साइरस और बिली इलीश भी मौजूद हो सकती हैं।
टेलर स्विफ्ट कैलिफोर्निया पहुंचीं
सेलेना की शादी में शामिल होने के लिए उनकी सबसे अच्छी दोस्त, पॉप आइकन टेलर स्विफ्ट कैलिफोर्निया पहुंच चुकी हैं। खबरों के मुताबिक स्विफ्ट शुक्रवार दोपहर सांता बारबरा हवाई अड्डे पर पहुंचीं। लोगों की नजरों से बचने के लिए उन्होंने खुद को छतरी के नीचे छिपा लिया। बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों से वह होटल के बजाय एक निजी किराये के घर में ठहरेंगी।