फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर की रेस में 'महावतार नरसिम्हा', बेस्ट एनिमेटेड फिल्म कैटेगरी में इन फिल्मों से होगा मुकाबला

Fri, 28 Nov 2025 04:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahavatar Narsimha: भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। भारत में बनी फिल्म के लिए यह बड़ी उप्लब्धि है।
विज्ञापन
महावतार नरसिम्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। वर्ल्डवाइड इसने लगभग 326 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब यह फिल्म ऑस्कर की रेस में भी शामिल हो गई है। इसका नाम 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी में चुना जा सकता है। इस कैटेगरी में देश-विदेश से कई फिल्मों का चयन किया गया है जिनमें से अंत में पांच नामांकित फिल्मों का चयन होगा।
विज्ञापन

35 फिल्मों पर किया जा रहा विचार
अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 2026 के ऑस्कर में बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए चुनी गई 35 एनिमेटेड फीचर फिल्मों की एक लिस्ट जारी की है। इन फिल्मों पर अभी विचार किया जाना है। इसी फेहरिस्त में 'महावतार नरसिम्हा' का नाम भी शामिल हो गया है।

 

'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इन फिल्मों से होगा 'महावतार नरसिम्हा' का मुकाबला
'महावतार नरसिम्हा' का मुकाबला 'के-पॉप डेमन हंटर', 'जूटोपिया 2' और 'डेमन स्लेयर किमेत्सु नो याइबा इनफिनिटी कैसल' जैसी हिट फिल्मों से होगा। एक आधिकारिक बयान में, एएमपीएएस ने लिखा, '98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी में 35 फीचर फिल्में विचार के लिए मौजूद हैं। कुछ फिल्में अभी क्वालिफाई नहीं हुई हैं। इन्हें प्रोसेस पूरा करना होगा।'

कानूनी पचड़े में पड़ी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर', मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली HC से की ये मांग

विज्ञापन

फिल्म के बारे में
बता दें कि 'महावतार नरसिम्हा' अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी है। इसे शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है और यह होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी है। यह 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कहानी कहती है। बताया जाता है कि इसके सात पार्ट रिलीज होंगे। यह इसका पहला पार्ट है। यह फिल्म अभी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें