सौम्या टंडन ने की अक्षय खन्ना की तारीफ
'धुरंधर' में सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी का रोल निभाया है। अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए सौम्या टंडन ने एक्स पर लिखा 'अक्षय खन्ना जादूगर हैं। हमें मुश्किल से ही बात करने का मौका मिलता है। लेकिन जब कैमरा सामने होता है, तब एक अलग तरह का संपर्क बन जाता है। मुझे लगता है कि मेरी उनके साथ अच्छी केमिस्ट्री है। उनके जैसे कलाकार के साथ काम करना वाकई एक सपने जैसा है। वह अच्छे आर्टिस्ट हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके जैसे काबिल इंसान के साथ अभिनय करना खुशी की बात है।'
अक्षय खन्ना के साथ काम करने की जताई इच्छा
सौम्या टंडन ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा 'मुझे सच में उम्मीद है कि किसी दिन हम फिर से साथ में काम करेंगे। इसके लिए मैं दुआ करती हूं।'
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही 'धुरंधर'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और कई दूसरे कलाकार हैं। 5 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 443 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।