फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज, सलमान और संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री; भाईजान के अंदाज पर फिदा हुए फैंस

Tue, 10 Feb 2026 01:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saudi Action Film 7 Dogs Trailer Release: मंगलवार को सऊदी फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त भी नजर आएंगे। ट्रेलर में भी इनकी धमाकेदार एंट्री है। जिस पर फैंस फिदा हो गए हैं।

विज्ञापन
सऊदी फिल्म '7 डॉग्स' के ट्रेलर में दिखे सलमान खान और संजय दत्त - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपकमिंग सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त भी अभिनय कर रहे हैं। दोनों का फिल्म में कैमियो है लेकिन ट्रेलर में वह पूरी तरह से छा गए हैं। जानिए, इस ट्रेलर में क्या खास है? 

विज्ञापन


सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो ने लूटा फैंस का दिल
‘7 डॉग्स’ के ट्रेलर में सबसे पहले फिल्म के मेन एक्टर्स एक्शन करते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर के बीच में अचानक सलमान खान की एंट्री होती है। उनकी एंट्री भाईजान के फैंस को खुश कर देती है। इसके अलावा गैंगस्टर के रोल में संजय दत्त भी दिखाई देते हैं। वह गन हाथ में लिए नजर आते हैं। फिल्म के पूरे ट्रेलर में खूब एक्शन दिखता है। फैंस ने भी इस ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। 
एक फैन ने लिखा, ‘सलमान खान, फिल्म में कैमियो करेंगे, वाह।’ 
एक अन्य फैन ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘सलमान खान को इस फिल्म में देखने के लिए एक्साइटेड हूं।’
आगे भी एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सलमान खान बॉलीवुड के किंग हैं।’  

 

विज्ञापन

विज्ञापन

फिल्म की स्टार कास्ट में ये सितारे हुए शामिल
‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ के फिल्ममेकर आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह के डायरेक्शन में ‘7 डॉग्स’ बनी है। इस फिल्म में हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन देखने को मिल रहा है। लेकिन फिल्म की सोशल मीडिया पर चर्चा सलमान खान और संजय दत्त की वजह से हो रही है। फिल्म में मिस्त्र मूल के एक्टर करीम अब्दल-ए-अजीज और अहमद एच मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं मोनिका बेलुची भी नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी ड्रग माफिया और उन्हें रोकने वालों पर बेस्ड है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें