सिस्टम
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की फिल्म 'सिस्टम' इस वीक रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है। यह फिल्म 22 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर ड्रामा है। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है।
सतरंगी
अंशुमान पुष्कर और महवश अभिनीत सीरीज 'सतरंगी' इस वीक रिलीज होगी। यह एक रिवेंज थ्रिलर सीरीज है। अंशुमान इसमें बबलू महतो के किरदार में नजर आएंगे। वे एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसे मजबूरन 'लौंडा नाच' करना पड़ता है। वह अपने पिता की हत्या का बदला लेता है। इसमें कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज 22 मई से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
'जैक रायन- घोस्ट वॉर'
यह एक अमेरिकी पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एंड्रयू बर्नस्टीन ने किया है। यह जैक रायन सीरीज की छठी फिल्म है। फिल्म 20 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसमें जॉन क्रासिंस्की ने तेजतर्रार सीआईए विश्लेषक जैक रायन के तौर पर अपनी भूमिका दोहराई है। उनके साथ वेंडेल पियर्स, माइकल केली और सिएना मिलर भी हैं। इसकी कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां प्राइम वीडियो की सीरीज 'जैक रायन' (2018–2023) खत्म हुई थी।
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
देसी ब्लिंग
यह एक रियलिटी सीरीज है। इसमें चर्चित टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बतौर होस्ट कमान संभालेंगे। वे दुबई में रहने वाले रईस भारतीयों की लग्जरी और अनोखी जिंदगी और लाइफस्टाइल से रूबरू कराएंगे। यह शो 20 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
अनदेखी
यह एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है, जिसका प्रसारण जारी रहेगा। इस हफ्ते इसके नए एपिसोड्स आने वाले हैं। यह सीरीज समाज के दो अलग-अलग पहलुओं को दर्शाती है। एक तरफ सत्ता के नशे में चूर प्रभावशाली लोग, तो दूसरी तरफ शोषित और दबे-कुचले लोग। 22 मई को इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है।
मधुविधु
यह मलयालम भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो विष्णु अरविंद द्वारा निर्देशित है। इसे बिबिन मोहन और जय विष्णु ने लिखा है। फिल्म में शराफ यू धीन, कल्याणी पणिक्कर, जगदीश, साईकुमार और अजीस नेदुमंगद हैं। यह अप्रैल में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब 22 मई से यह सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।