क्या हैं सीबीएफसी की नई गाइडलाइंस?
सीबीएफसी की तरफ से जारी की गई नई एडवाइजरी बोर्ड के दोबारा गठन के बाद जारी किए गए पहले निर्देश हैं। करीब नौ साल के अंतराल के बाद कुछ महीने पहले बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था। इसकी अध्यक्षता प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति कर रहे हैं।
नए बोर्ड में प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, प्रसेनजीत चटर्जी, रूपाली गांगुली, मनोज जोशी, पल्लवी जोशी और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार शामिल हैं। इनके अलावा फिल्ममेकर प्रियदर्शन, म्यूजिक कंपोजर रिकी केज और प्रोड्यूसर सुप्रिया यार्लागड्डा भी बोर्ड का हिस्सा हैं।
- सोमवार को जारी पांच निर्देशों में सीबीएफसी ने साफ किया कि सर्टिफिकेशन के लिए जमा की जाने वाली फिल्म पूरी होनी चाहिए।
- साथ ही बोर्ड ने कहा कि फिल्मों की घोषित रिलीज डेट और प्रमोशनल टाइटल को बाध्यकारी नहीं माना जाएगा।
- इसके अलावा फिल्म के टाइटल भी जांच के दायरे में रहेंगे।
- जरूरत पड़ने पर एग्जामिनिंग कमेटी या रिवाइजिंग कमेटी फिल्म के नाम की समीक्षा कर सकती है या उसमें बदलाव कर सकती है।