दिवंगत अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने अभिनय के अलावा निर्देशन करियर में भी अपना योगदान दिया था। एक समय ऐसा आया कि एक फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से उनके मन में आत्महत्या तक करने का ख्याल आ गया था। आखिर किस फिल्म ने सतीश कौशिक को इतना 'तोड़ कर रख दिया था कि वो रोने लगे थे
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के अभिनय के जुनून ने उन्हें सिनेमा की दुनिया में कदम रखने पर मजूबर कर दिया था। बतौर फिल्म निर्माता बोनी कपूर को 'मिस्टर इंडिया' से खूब सफलता मिली, जिसमें सतीश कौशिक की भूमिका ने भी उन्हें चर्चित कर दिया था। साल 1993 में 'रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्म के भी निर्माण की जिम्मेदारी बोनी कपूर के पास ही थी। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे शेखर कपूर ने फिल्म को हालीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते बीच में ही छोड़ दिया था। इस वजह से फिल्म के सह-निर्देशक के रूप में काम कर रहे सतीश कौशिक के ऊपर फिल्म निर्देशन की जिम्मेदारी आ गई। इसी फिल्म ने सतीश कौशिक को निराश कर दिया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Kareena Kapoor: करीना कपूर खान ने स्टेज पर किया 'छम्मक छल्लो' पर डांस, वायरल वीडियो पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
सतीश कौशिक ने किया आत्महत्या का प्रयास
अनिल कपूर और श्रीदेवी अभिनीत यह फिल्म उस समय की महंगी फिल्मों में एक थी, जिसका बजट 10 करोड़ रुपये था। यह फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई और बोनी कपूर गहरे कर्ज में डूब गए। सतीश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि उनकी उस समय नई-नई शादी हुई थी। इससे परेशान होकर उनका मन किया कि खिड़की से कूद जाएं, लेकिन वो पहली मंजिल पर थे, उससे कुछ ना होता। उन्होंने बताया कि नीचे फ्लोर पर खाना लगा हुआ था, अगर वह कूदते तो उसी खान में जा गिरते।
यह खबर भी पढ़ें:
Gauhar Khan: बॉस लेडी की तरह गौहर खान ने किया रैंप वॉक, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब रो पड़े सतीश कौशिक
एक इंटरव्यू में सतीश ने बताया कि वह फिल्म एक आपदा थी, क्योंकि इसके लिए उन्होंने बहुत प्रचार किया था। सतीश ने जब बोनी कपूर से फिल्म की रिपोर्ट के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि फिल्म डिजास्टर साबित हुई। इस बात से सब शांत हो गए और वहां सतीश चिल्लाने लगे, तो श्रीदेवी ने उन्हें सांत्वना दी और बोनी ने कहा कि रोना मत। हालांकि, इसके बाद बोनी और सतीश में कुछ साल तक दूरियां रहीं, लेकिन फिर वह 'प्रेम', 'हमारा दिल आपके पास है', जैसी फिल्मों में साथ नजर आए। साल 2023 में सतीश कौशिक इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।