फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बाद सारा तेंदुलकर ने पैपराजी को लताड़ा, इस हरकत पर फूटा गुस्सा; बोलीं- ‘तुम घटिया हो, हमें अकेला..’

Thu, 21 May 2026 12:34 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Tendulkar Lashes Out At Paparazzi: बीते दिनों सलमान खान का गुस्सा पैपराजी पर फूटा था। अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने भी पैपराजी को लताड़ा है। जानिए, इसकी क्या वजह रही? 
विज्ञापन
सारा तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैपराजी की हरकतों से कई सेलेब्स परेशान हो चुके हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान पैपराजी पर जमकर नाराज हुए, उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। अगले दिन पैपराजी सलमान खान से माफी मांगते दिखे। सलमान ने भी दबंग अंदाज में उनसे ठीक से माफी मांगने को कहा। सलमान के बाद अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पैपराजी से खफा हो गई हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने पैपराजी को निशाने पर लिया है। जानिए, किस वजह से सारा ने ऐसा किया है? 

विज्ञापन


सारा ने स्टोरी पर क्या लिखा? 
गुरुवार को सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए एक पैपराजी पेज को खरी-खोटी सुनाई है। इस स्टोरी में उन्होंने पैपराजी पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। इस वीडियो में सारा अपनी भाभी के साथ नजर आ रही हैं, जिसे शेयर करते हुए पैपराजी पेज ने लिखा था- 'मोटी वाली सारा हैं, बगल वाली भाभी हैं..।' 
एक स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, ‘तुम घटिया हो। यह पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो।’

वीडियो और उस पर लिखे कमेंट से नाराज हुईं सारा
बता दें कि पैपराजी पेज ने सारा और उनकी भाभी की वीडियो एयरपोर्ट पर बैक साइड से रिकॉर्ड की थी। इसके साथ ही उस वीडियो का कैप्शन सारा तेंदुलकर को बुरी तरह से चुभ गया, जिसके बाद उन्होंने पैपराजी पर अपना गुस्सा निकाला। सारा ही नहीं कई एक्ट्रेसेस के लिए उल्टे-सीधे कमेंट इस तरह के पैपराजी पेज करते हैं, कई एक्ट्रेसेस उन्हें लताड़ भी चुकी हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन

सारा तेंदुलकर का जन्मदिन - फोटो : instagram
ग्लैमर की दुनिया से सारा तेंदुलकर का क्या है नाता?
सारा तेंदुलकर को फैशन पर दिलचस्पी है। वह अक्सर अलग-अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। लेकिन एक्टिंग या बॉलीवुड में आने को लेकर सारा की कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन बॉलीवुड में उनके कई सेलिब्रिटी दोस्त जरूर हैं, जिनके साथ वह अक्सर पार्टी करती नजर आती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें