सारा अर्जुन, रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraarjunn
सारा ने रणवीर को बताया फरिश्ता
आपके बारे में सबसे खूबसूरत बात यह है कि आप हर किसी के लिए वह इंसान बनने को तैयार रहते हैं, जो उनका साथ देता है। सबसे मुश्किल दिनों में भी रोशनी लाता है। एक फरिश्ता यही करता है। आप उन बहुत कम लोगों में से हैं जो दूसरों को खुश देखकर सच में खुश होते हैं। आपकी एक बात मैं हमेशा अपने करीब रखूंगी, वह यह है कि आप मेरे लिए हर वक्त मौजूद रहे। आपने ऐसा सपोर्ट दिया जो काम से कहीं ज्यादा था। हमेशा आपके लिए प्रार्थना करूंगी।
रणवीर सिंह ने किया रिप्लाई
इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने रिप्लाई करते हुए लिखा है 'बस कर पगली रुलाएगी। मजे करो। दुनिया तुम्हारी है। कोई तुम्हें नहीं रोक सकता। तुम पर आशीर्वाद है। जब तुम जीतोगी तो मैं जीतूंगा।'
धुरंधर के बारे में
फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल हैं। इसके निर्देशक आदित्य धर हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।