फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: फिर स्क्रीन पर ताबड़तोड़ वापसी करने को तैयार सपना चौधरी, ‘शीशा’ गाने से मचाएंगी कोहराम

Fri, 23 May 2025 10:28 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sapna Choudhary New Song: हरियाणा की लोकप्रिय डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अपने गानों से अक्सर दर्शकों को दीवाना बनाती रहती हैं। अब उनका एक नया सॉन्ग ‘शीशा’ रिलीज होने वाला है। 

विज्ञापन
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @itssapnachoudhary
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डांसर और अभिनेत्री के तौर पर पहचानी जाने वाली सपना चौधरी ने अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। डांसर का एक नया गाना 'शीशा' जल्द रिलीज होने वाला है, जिसकी जानकारी सपना ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। इसे सुन यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


गाने के बारे में दी जानकारी
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने नए एल्बम ‘शीशा’ का एलान किया है, जो जल्द रिलीज होने वाला है। इसमें सपना व्हाइट ड्रेस संग सिर पर क्राउन पहने दिख रही हैं, जिसमें वो परी जैसी लग रही हैं। इस गाने को राहुल भारद्वाज द्वारा गाया गया है और एल्बम का निर्देशन साहिल संधू ने किया है। इस एल्बम को देसी गीत बैनर के तले तैयार किया गया है।
 




यह खबर भी पढ़ें: OTT Release: घर बैठकर मनाइये वीकेंड, ‘फियर स्ट्रीट’ से ‘अभिलाषम’ तक; ओटीटी पर देखिए ये फिल्में और सीरीज
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए रिएक्शन
डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी के इस पोस्ट को देख इंस्टग्राम यूजर्स शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'नए गाने की बधाई सपना। दूसरे यूजर ने सपना के लुक पर कहा कि वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि सपना की झलक सबसे अलग। 

यह खबर भी पढ़ें: Dhadkan Re-Release: ‘धड़कन’ की री-रिलीज से पहले बोले सुनील शेट्टी, कहा- ‘25 साल बाद फिर से जीवंत हो रही फिल्म’

सपना चौधरी के बारे में 
सपना चौधरी टीवी रियलटी शो 'बिग बॉस 11' में प्रतिभागी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो अपने कई हरियाणवी गानों से दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। उनके कुछ प्रसिद्ध गानों में 'तेरी आंखों का काजल', 'चटक मटक' शामिल है। इसके अलावा वह भोजपुरी और पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें