फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSKTK Screening: 'सनी संस्कारी...' की स्क्रीनिंग में पत्नी नताशा के साथ पहुंचे वरुण, सान्या-मनीष भी हुए शामिल

Wed, 01 Oct 2025 09:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Screening: बुधवार शाम को फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस दौरान शो की स्टारकास्ट पहुंची।
विज्ञापन
'सनी संस्कारी'... की स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम- @realbollywoodhungama
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार शाम को मुंबई में फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान पत्नी नताशा का हाथ पकड़कर फिल्म के सनी यानी वरुण धवन पहुंचे। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं। मनीष पॉल भी अपनी पूरी फैमिली के साथ स्क्रीनिंग में नजर आए। 
विज्ञापन

   

विज्ञापन

रोहित सराफ भी स्क्रीनिंग में पहुंचे
सान्या, वरुण और मनीष के अलावा फिल्म के दूसरे लीड रोहित सराफ भी स्क्रीनिंग में शिरकत करने पहुंचे। रोहित यहां ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आए। 




कांतारा से क्लैश पर बोले निर्देशक

हाल ही में फिल्म के निर्देशक शशांक खैतान ने फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के साथ फिल्म की टक्कर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'नहीं, मुझे लगता है कि यह इतना आसान नहीं था। जब हमने फिल्म बनाने का फैसला किया, तब हमें अच्छी तरह पता था कि 'कांतारा 1' आ रही है'। शशांक खैतान ने आगे कहा, 'दोनों फिल्में अपनी शैली में बहुत अलग हैं और एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं'।

यह खबर भी पढ़ें: Trending News: फिर दूल्हा बनेंगे टॉम क्रूज! शाहरुख सबसे अमीर अभिनेता; दोबार मां बनेंगी सोनम? पढ़ें टॉप खबरें

शशांक खैतान ने इस बात पर जताया भरोसा
शशांक खैतान का मानना है कि दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग है। निर्देशक ने 'कांतारा' सहित सभी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दीं। देते हैं। शशांक खैतान ने इस बात पर भी भरोसा जताया कि लोग दोनों फिल्में देखने के लिए उत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि संभवतः दर्शक एक फिल्म पहले देखें और दूसरी बाद में। उन्होंने यह भी बताया कि वे दशहरा जैसे बड़े त्योहार पर फिल्म रिलीज करने को लेकर खुश हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि यह एक मजबूत पारिवारिक फिल्म है। उन्हें पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित होंगे।

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे सितारे हैं। इनके अलावा मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय, अभिनव शर्मा भी अहम किरदार अदा करेंगे। वहीं, फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। उनके अलावा गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें