क्यों सुर्खियों में है 'संतोष'
दुनियाभर में मिल चुकी है तारीफ
'संतोष' ने कान फिल्म फेस्टिवल में सबका ध्यान खींचा था। यूके ने इसे ऑस्कर के लिए भेजा और बाफ्टा में इसे बेस्ट डेब्यू फीचर का नॉमिनेशन भी मिला था। वहीं, शाहाना गोस्वामी को इस फिल्म के बेस्ट एक्ट्रेस का एशियन फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। हिंदी में बनी यह फिल्म भारतीय कास्ट के साथ भारत में ही शूट हुई है।
सेंसर के फैसले से संध्या निराश
संध्या सूरी ने 'द गार्जियन' से कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी। बोर्ड को पुलिस की नकारात्मक छवि से दिक्कत है। उनके मुताबिक सेंसर ने फिल्म को लेकर अनोखी डिमांड की। सूरी ने कहा, "सेंसर ने इतने कट्स मांगे कि फिल्म का मतलब ही खत्म हो जाता।" निर्देशक ने सेंसर बोर्ड के इस कदम को निराशाजनक और दिल तोड़ने वाला करार दिया है। उनके मुताबिक ये मुद्दे भारतीय सिनेमा में नए नहीं हैं, फिर भी उनकी इस फिल्म पर रोक लगा दी गई।