फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: विवाद बढ़ता देख खुद सामने आईं माेनालिसा, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'सनोज मुझे बेटी की तरह मानते हैं..'

Tue, 18 Feb 2025 04:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Monalisa: हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो के जरिए जानकारी दी है कि वह अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश में ही हैं। यह वीडियो सनोज मिश्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया गया है।
विज्ञापन
मोनालिसा अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों और सुंदरता के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें एक फिल्म प्रस्ताव तक दिलवाया। हाल ही में निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए ऑफर दिया। इसके बाद मोनालिसा के प्रशिक्षण वीडियो और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के वीडियो मीडिया में सामने आए, लेकिन इसके साथ ही सनोज मिश्रा पर आरोप भी लगने शुरू हो गए कि उन्होंने मोनालिसा को अपने जाल में फंसा लिया है।

विज्ञापन

सनोज पर लगे थे गंभीर आरोप
कुछ दिन पहले फिल्म जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत खराब रहा। जितेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा हमेशा किसी न किसी समस्या में घिरे रहते थे। उन्होंने सनोज को धोखेबाज बताया था। इन आरोपों के बाद सनोज मिश्रा खुद सामने आए और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी।

मोनालिसा ने परिवार के साथ आकर दी सफाई
अब मोनालिसा और उनके परिवार का बयान भी सामने आया है। सनोज मिश्रा के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें मोनालिसा सभी आरोपों को बेबुनियाद बताती नजर आईं। उन्होंने कहा कि सनोज मिश्रा उन्हें बेटी की तरह मानते हैं। वीडियो में मोनालिसा के बड़े पापा भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जो कुछ लोग सोच रहे हैं, वह सच नहीं है। इस वीडियो के साथ सनोज मिश्रा ने कैप्शन में लिखा, "मोनालिसा ने आज खुद आकर सनोज मिश्रा की सफाई दी और वसीम रिजवी का झूठ सामने आ गया। उसको सनोज मिश्र ने कहां किस हाल में रखा है सब बता दिया। झूठी खबरें बनाकर खुद को मीडिया में लाने वालों के लिए ये जवाव है।"
विज्ञापन

सनोज मिश्रा भी दे चुके हैं बयान
इससे पहले सनोज मिश्रा ने भी पूर मामले पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा, “नमस्कार साथियों, मैं सनोज मिश्रा पूरे देश से अपील कर रहा हूं कि कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। आपको याद होगा कि महाकुंभ में एक लड़की मोनालिसा वायरल हुई। उसे बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा और आर्थिक नुकसान भी हुआ। लेकिन कोई भी उसकी मदद को नहीं आया। मुझे लगा कि मुझे उसकी मदद करनी चाहिए, और मैंने उसे सिनेमा का प्रस्ताव दिया। मैं उसके घर गया, उससे मिला और उसे हर संभव सहूलियत दी। अब वह प्रशिक्षण ले रही है।” सनोज मिश्रा ने यह भी कहा कि मोनालिसा का कोई घर नहीं था और वह टेंट में रहती थी। उन्होंने कहा कि मोनालिसा के पास रहने के लिए घर नहीं था। वह मेरे साथ बड़े इवेंट्स में भाग ले रही है। मैंने कभी कोई गलत काम नहीं किया। उसका परिवार मेरे साथ है।”
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें