28 दिन में कमा लिए 300 करोड़
फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' इसी साल 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म सिनेमाघरों में छा गई है। फिल्म महज 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। लेकिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हाल ही में फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। अब यह फिल्म ओटीटी की 10 टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Shahana Goswami Exclusive: बेटियों को उनके हिसाब से जीने देना ही असली सशक्तीकरण, शहाना गोस्वामी की खरी खरी
एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है फिल्म
फिल्म 'संक्रांतिकी वास्तुनम' में दग्गुबाती वेंकटेश अहम किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, ऐश्वर्या राजेश, उपेंद्र लिमये और साई कुमार हैं। ये फिल्म कॉमेडी एक्शन है। फिल्म 'वाईडी राजू' (दग्गुबाती वेंकटेश) के आस पास घूमती है, जो एक पुलिस वाला है और किसी कारणवश संस्पेंड कर दिया गया है। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Kartik Vs Ahaan: कार्तिक से सीधे भिड़ेगा यशराज का ये नया सितारा, अनुराग की फिल्म जैसी कहानी पर मोहित की फिल्म