फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय मिश्रा को किस तरह के रोल पर आता है गुस्सा? बताया निर्माता सबसे ज्यादा करते हैं पसंद

Mon, 02 Feb 2026 04:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Mishra: संजय मिश्रा ने फिल्मों में कई तरह के किरदार किए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने किरादरों पर बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें किस तरह के रोल पर गुस्सा आता है।
 
विज्ञापन
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय मिश्रा अपकमिंग फिल्म 'वध 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में टाइपकास्ट होने के बारे में बात की। उन्होंने माना कि बार-बार एक जैसे रोल मिलने से कभी-कभी उन्हें चिड़चिड़ापन महसूस होता है। 
विज्ञापन


टाइपकास्ट पर बोले संजय मिश्रा
एएनआई के साथ बातचीत में संजय मिश्रा ने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में पिछले काम की वजह से प्रोड्यूसर अक्सर उन्हें कॉमेडी रोल में ही लेते हैं। फिल्मों में टाइपकास्टिंग के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर एक्टर ने कहा, 'हां होता है। आपको टाइपकास्ट होना ही पड़ता है। प्रोड्यूसर्स को यह अच्छा लगता है। वह सोचते हैं कि अगर कोई कॉमेडी फिल्म है तो संजय मिश्रा इसे एक ही टेक में कर देंगे। उन्हें बुलाओ।' 
Trending Videos

इस बात से नाराज संजय मिश्रा
संजय मिश्रा ने बार-बार एक ही तरह का रोल मिलने पर नाराजगी जताई है और काम मिलने पर खुशी भी जताई है। उन्होंने कहा, 'मुझे बार-बार वही रोल मिलने पर गुस्सा आता है। हालांकि यह अच्छी बात है कि कम से कम जब मेरे पास कुछ नहीं था, तब काम तो था।' 

फिल्म 'वध' में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
किन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं संजय मिश्रा?
संजय मिश्रा ने फिल्म 'ओह डार्लिग! ये है इंडिया!' (1995) से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। वह 'आंखों देखी', 'मसान', 'कामयाब' और 'कड़वी हवा' जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

नीना गुप्ता से शुरुआत में हुई थी ये गलती, प्रभावित हुआ पूरा करियर; गिरीश कर्नाड ने बताई थी अहम बात

विज्ञापन

कौन है 'वध 2' का निर्देशक?
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिल्म 'वध 2' में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, अक्षय डोगरा, अमित के सिंह, शिल्पा शुक्ला और योगिता बिहानी जैसे कलाकार होंगे। इसे जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को 'वध' का स्पिरिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें