सलमान खान, ऐश्वर्या राय
- फोटो : यूट्यूब
सलमान खान, ऐश्वर्या राय
- फोटो : यूट्यूब
सलमान ने ऐश्वर्या को छुआ
स्मिता ने 'हम दिल दे चुके सनम' के रोमांटिक गाने 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग का एक किस्सा भी बताया। स्मिता ने बताया, 'सलमान को आकर मेज के चारों ओर घूमना था, जबकि ऐश्वर्या वहीं खड़ी थीं। सलमान ने उनके हाथ को छू लिया, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। संजय ने उनसे पूछा, 'सलमान, तुमने उसे क्यों छुआ?'' स्मिता के मुताबिक यह तय की गई कोरियोग्राफी का हिस्सा नहीं था।
सलमान पर क्यों चिल्लाए संजय?
- स्मिता का मानना है कि सलमान ने सीन के निर्देशों का पालन करने के बजाय ऐश्वर्या के लिए अपनी भावनाओं के चलते ऐसा किया था।
- उन्होंने कहा, 'उनका बस मन किया कि वह ऐश्वर्या को छुएं। वे प्यार में थे, इसलिए उन्होंने उन्हें छू लिया, मगर सीन को इस तरह से नहीं किया जाना था। संजय उन पर चिल्लाए और पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सीन के हिसाब से सलमान को बस वहां खड़े होकर ऐश्वर्या की तरफ देखना था।'
- स्मिता ने आगे बताया कि इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे और ऐश्वर्या शरमा गईं क्योंकि दोनों कलाकारों के बीच का प्यार क्रू के सामने जाहिर हो गया था।