फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Kapoor: संजय कपूर ने अनोखे अंदाज में मनाया बेटे का जन्मदिन, लोगों को पसंद आई बाप-बेटे की हरकत

Mon, 26 May 2025 12:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Kapoor Birthday Wish: संजय कपूर ने अपने बेटे के साथ अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखें।
विज्ञापन
बेटे जहान के साथ संजय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sanjaykapoor2500
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता संजय कपूर अपने बेटे जहान कपूर का आज जन्मदिन मना रहे हैं। बेटे का जन्मदिन मनाते हुए संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिस तरह से उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया उसे देखकर फैंस हैरान हैं। संयज कपूर ने अपने बेटे की मूछें ट्रिम करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

वीडियो में क्या है? 
संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वह मशीन से अपने बेटे की मूछों को छोटी कर रहे हैं। जब बेटे की मूछें बन जाती हैं तो दोनों शीशे में देखते हैं। इसके बाद दोबारा संजय कपूर बेटे की मूंछों को साफ करते हैं। संजय कपूर जब मूछें बना रहे हैं, तो उनका बेटा जहान मुस्कुरा रहा है।
 

वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट
वीडियो शेयर करते हुए संजय कपूर ने कैप्शन में लिखा है 'जन्मदिन की मुबारकबाद जहान कपूर। आपको बहुत सारा प्यार। बहुत अच्छा लम्हा।' इस पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। कई यूजर्स ने जहान कपूर को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। एक यूजर ने लिखा है 'वाह बहुत प्यारा।' जहान कपूर को अभिनेता चंकी पांडे ने भी जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।
यह खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने इस सीरीज में 24 साल बड़ी एक्ट्रेस से किया रोमांस, कहा- उन्होंने सहज महसूस कराया

शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02
एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं जहान
आपको बता दें जहान कपूर संजय कपूर और महीप कपूर के छोटे बेटे हैं। वह जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी बहन शनाया कपूर बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। जहान कपूर भी अंग्रेजी की फिल्म '90 फीट फ्रॉम होम' से एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं।
विज्ञापन

जहान ने शेयर किया था टीजर
इस साल के शुरूआत में जहान ने इंस्टाग्राम पर '90 फीट फ्रॉम होम' का टीजर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था '90 फीट फ्रॉम होम आखिरकार बन रही है। इस फिल्म को संवेदनाएं, ड्रामा और प्रदर्शन खास बनाते हैं। ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें